
लखनऊ 3 अक्टूबर: भारत सरकार ने देश के लिए नई वाहन कबाड़ नीति (Scrap Policy) की घोषणा कर दी है इसकी औपचारिक पुष्टि हो चुकी है। नई वाहन कबाड़ नीति के अनुसार कोई भी वाहन अगर फिटनेस टेस्ट पास करने में फेल रहा तो उसे कबाड़ घोषित कर नष्ट करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सरकार ने नई वाहन कबाड़ नीति को फायदेमंद बनाने के लिए कबाड़ में वाहन बेचने वाले को नई गाड़ी खरीद पर रजिस्ट्रेशन फीस के साथ रोड टैक्स में भी छूट देने की घोषणा की है । आगे खबर विस्तार से ।
कौन सी गाड़ी होंगे कबाड़
नई वाहन कबाड़ नीति ( Automobile Scrappage Policy) के अनुसार निजी वाहन जो कि 20 साल से अधिक पुराना है और कमर्शियल वाहन जो कि 15 साल से अधिक पुराना है वह कबाड़ होंगे। वहीं दूसरी ओर गाड़ी अगर फिटनेस टेस्ट मैं फेल हुई तो इसे कबाड़ घोषित किया जाएगा।
राजधानी लखनऊ में 300000 से अधिक वाहन इस श्रेणी में

गौरतलब है कि नई वाहन कबाड़ नीति ( ऑटोमोबाइल Scrappage Policy) चरणबद्ध तरीके से राजधानी लखनऊ में लागू की जाएगी । आंकड़ों की भाषा में बात की जाए तो राजधानी लखनऊ में 3,45000 अधिक वाहन नई वाहन कबाड़ नीति के अंतर्गत आते हैं. गौरतलब है आरटीओ ने पंजीकृत कमर्शियल और नॉन कमर्शियल वाहनों की सूची तैयार कर ली गई है , जिसके तहत ये आंकड़े सामने आये हैं ।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय के अनुसार 20 साल से अधिक पुरानी निजी गाड़ियों में यूपी में लखनऊ अव्वल है। जहां तीन लाख से अधिक निजी गाड़ियां 20 साल से अधिक पुरानी पंजीकृत है।
वहीं दूसरी ओर देवा रोड स्थित आरटीओ में पुरानी निजी वाहनों की संख्या 9000 से कुछ ऊपर है। वही कमर्शियल वाहनों की बात की जाए तो ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ (RTO) के कार्यालय में 15 साल से अधिक पुरानी कमर्शियल वाहनों की संख्या लगभग 15000 के पास है। वहीं सरकार के निर्देशानुसार सभी वाहन को चरणबद्ध तरीके से कबाड़ कर दिया जाएगा ।
कबाड़ करने से पहले होगी फिटनेस टेस्ट

कोई भी गाड़ी को कबाड़ करने से पहले उसकी फिटनेस टेस्ट की जाएगी ।जहां पास होने की स्थिति में गाड़ी को छोड़ दिया जाएगा ।वहीं पास ना होने की स्थिति में गाड़ी को ठीक कर दूसरे फिटनेस टेस्ट करवाई जाएगी ।
दिया जायेगा पूरा वक़्त
सरकारी और सार्वजनिक उपक्रमों के वाहनों के लिए फिटनेस जांच 1 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। जिससे अधिक से अधिक समय लोगों को दिया जाये और कोई परेशानी ना आये ।
खोले जाएंगे 500 फिटनेस टेस्ट केंद्र

गौरतलब है कि यूपी में कुल 500 से अधिक फिटनेस केंद्र खोलने की कवायद जोरों शोरों से चल रही है। नई वाहन कबाड़ नीति के अनुसार अगर आपके वाहन कबाड़ हुई तो उसकी कुल कीमत का 4 से 6 फ़ीसदी नकद आपको दिया जाएगा । वहीं आपको एक सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा ।जिससे आप रोड टैक्स में 25% तथा नए वाहन में 5% की छूट ले पाएंगे। वही पंजीकरण शुल्क में भी रियायत बरती जाएगी।
कबाड़ नीति ( junk Policy) के अंतर्गत गाड़ियां जैसे ट्रैक्टर हार्वेस्टर आदि कृषि उपकरण को चलाने वाले वाहनों में रियायत बरती जाएगी। गौरतलब है कि वाहन कबाड़ नीति से जहां एक और कबाड़ के द्वारा गाड़ियों से स्टील प्राप्त होने की वजह से आने वाली नई गाड़ियों के दामों में भी कमी जरूर देखी जाएगी। इसके साथ ही पुराने वाहनों के हटने से ध्वनि एवं वायु प्रदूषण में भी काफी फर्क देखने को मिलेगा।









