विधान मंडल का पहला सत्र
आज से उत्तर प्रदेश विधान मंडल का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है।
कोरोना महामारी के बावजूद जनता से जुड़े हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने एवं कार्यवाही में भाग लेने वाले सभी माननीय सदस्यगणों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन। pic.twitter.com/HYuNrOS7nC
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 17, 2021
अखिलेश यादव पहले भी जाता चुके हैं नाराजगी
आजतक से बात करने के दौरान अखिलेश यादव ने कहा था की उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को अपनी भाषा पर लगाम रखना चाहिए । मैंने उनक इंटरव्यू देखा व सूना था हम विकाश के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए नहीं की परिवार पर कुठाराघात करने के लिए । अगर वह मेरे परिवार पर जायेगे तो ऐसे मेरे पास भी काफी कुछ है बोलने के लिए ।
मॉनसून सत्र में योगी आदित्यनाथ जी क्या कहा
मॉनसून सत्र में योगी आदित्यनाथ जी ने कहा की कोरोना महामारी के बावजूद जनता से जुड़े हुए अलग अलग मुद्दों पर चर्चा करने और लोकतंत्र के इस बड़े केंद्र, विधान मंडल की मानसून सत्र की कार्यवाही में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का मैं हृदय से स्वागत करता हूं। सरकार जनहित व प्रदेश के विकास से जुड़े हुए किसी भी मुद्दे पर सदन में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है।इस प्रकार की किसी भी सकारात्मक पहल का जो प्रदेश को नै चाइयों तक ले जाये उसका हम स्वागत करते हैं।
कोरोना की लड़ाई में यूपी मॉडल सबसे बेहतर सिद्ध हुआ है। अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड यूपी में रहा है ।कोरोना के खिलाफ रंग लाई प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता, प्रदेशवासियों को मिली 06 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की सुरक्षा । गौरतलब है की विधानमंडल का मानसून सत्र शोक प्रस्ताव पारित होने के बाद बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गया।










