लखनऊ 17 अगस्त : उत्तरप्रदेश के नामकरण की प्रक्रिया जारी है । जहाँ एक बार फिर यूपी के दो जगहों अलीगढ़ और मैनपुरी के नाम के बदलाव के लिए प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है । यूपी के नाम में बदलाव करने का चलन जारी है । जहाँ अब अलीग़ढ का नाम बदलकर हरिगढ़ रखने का प्रस्ताव है। वहीँ दूसरी ओर मैनपुरी का नाम बदलकर मयन नगर रखने का प्रस्ताव है ।
अलीगढ़ में हुई जिला पंचायत की मीटिंग
अलीगढ़ में हुई जिला पंचायत अध्यक्ष बोर्ड की बैठक में केहरी सिंह और उमेश यादव ने अलीगढ़ का नाम को बदलकर ‘हरिगढ़’ करने का प्रस्ताव को एक मत होकर जिला पांचों ने सर्व सम्मति से मान लिया है । वहीँ अलीग़ढ का नाम अब हरिगढ़ से जाना जायेगा।
मैनपुरी में हुई जिला पंचायत की मीटिंग
मैनपुरी में जिला पंचायत की माटिंग पंचायत अध्यक्ष बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना भदौरिया के अगुवाई में हुई जहाँ मैनपुरी के नाम को बदलने की पेशकश की गई . प्रस्वाव पर विवेचना हुई । जहाँ प्रस्ताव को बहुमत से मान लिया गया है ।
बैठक में सदस्य योगेंद्र प्रताप सिंह ने ऋषि मयन के नगरी होने की बात कह मैनपुरी के नाम में बदलाव करने की पेशकश की थी ।मैनपुरी का नाम जहाँ बैठक में मयन ऋषि की तपोभूमि का हवाला देते हुए मैनपुरी के नाम को ऋषि मयन नगर रखने का प्रस्ताव रखा वहीँ कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने हामी नहीं भरी । उनके अनुसार कई वर्षों से ये नाम सब के जुबान पर है और इसको बदलने का कोई तुक नहीं है ।
अध्यक्ष बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने कहा की ऋषि की तपोभूमि है और नाम में संसोधन किया जा सकता है वहीँ जिला पंचायत सदस्यों के बहुमत के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया ने मैनपुरी का नाम मयन नगर रखने का प्रस्ताव पारित कर दिया ।
जिला पंचायत ने अब दोनों जगहों के नाम पर मोहर लगा दी है वहीँ अब यह प्रस्ताविक नाम सरकार के पास भेजा जाएगा, वहां मोहर लगने के बाद नया नाम पारित हो जायेगा । वहीँ स्टेशन बस स्टैंड आदि स्थलों पर नामों को का बदला स्वरुप देखने मिलेगा ।










