Lucknow News:राखी सावंत, गौहर खान के बाद जय भानूशाली आए कैब ड्राइवर के सपोर्ट में, कहा लड़की बकवास कर रही, पूरा देश कैब ड्राइवर के साथ

0
979
views
Celebrities REACTION On Lucknow Girl Priyadarshini Yadav Viral Video 1:26 / 7:00 Celebrities REACTION On Lucknow Girl Priyadarshini Yadav who slapped cab driver in lucknow
Pic credit: Bollywoodhelpline

लखनऊ 9 अगस्त, लखनऊ में हाल बैंक घटित बहुचर्चित थप्पड़ कांड की गूंज पूरे देश में फैल गई है ।वहीं लखनऊ वासियों के अपार समर्थन के बाद अब सेलिब्रिटीज भी लखनऊ के कैब ड्राइवर सहादत अली के सपोर्ट में खड़े दिखाई दे रहे हैं ।जहां पिछले कुछ दिनों में राखी सावंत और बिग बॉस-7 की विनर रही प्रख्यात एक्टर गौहर खान ने पीड़ित कैब ड्राइवर का समर्थन किया, वही अब एक्टर, मॉडल और सफल एंकर रहे जय भानूशाली भी कैब ड्राइवर के सपोर्ट में आ गया है।

जय भानुशाली ने क्या कहा

बॉलीवुड हेल्पलाइन को दी गई विशेष इंटरव्यू में जय भानूशाली ने इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की ।वहीं उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेना किसी इंसान को उसका हक नहीं दिया गया है ।वह पावर पुलिस और कानून को दी गई है ।जय भानुशाली ने यह कहा कि 22 थप्पड़ किसी को मारना और उस कैब ड्राइवर ने वापस में  उस युवती  पर हाथ नहीं उठाया यह काबिले तारीफ है ।

थप्पड़बाज लड़की कर रही है बकवास

अगर कैब ड्राइवर के अलावा कोई और होता तो युवती को दो-तीन थप्पड़ जरुर लगाता ।इतना कोई सहता नहीं है।अब  ऐसा  समय आ गया है जहाँ आप सिर्फ  मार खाते रहो । जय भानुशाली ने यह भी कहा कि युवती बकवास कर रही है और कुछ भी बोल रही है ।इंटरव्यू में युवती ने यह भी कहा की 100-200 लोग उन्हें मारने आ रहे थे जो कि बेबुनियाद और  बकवास है। उन्होंने यह भी कहा कि कि कैब ड्राइवर के कॉन्फिडेंस हो कितना धक्का पहुंचा होगा ।लेकिन आज  पूरा देश और वह खुद कैब ड्राइवर के साथ खड़े हैं।

गौरतलब हैं की पिछले हफ्ते 30 जुलाई को एक युवती ने कृष्णा नगर के पास एक कैब ड्राइवर पर जम कर थप्पड़ बरसाए थे। वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिम जाने के समय पैपराजी से बातचीत करने के दौरान उन्होंने पीड़ित ड्राइवर का पक्ष लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here