लखनऊ 2 अगस्त, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ समेत पूरे यूपी में मोहर्रम पर जुलूस निकालने पर बैन लगा दिया है ।उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक विशेष दिशा निर्देश का ऐलान किया कोरोना संक्रमण के दुष्प्रभाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश योगी सरकार ने यह कदम उठाया है।मुहर्रम का महीना 9 अगस्त से शुरू होगा जबकि दसवीं तारीख या कहें 20 अगस्त को मुहर्रम मनाया जाएगा.
प्रदेश सरकार ने दिए दिशा निर्देश
No procession should be allowed on the occasion of Muharram, in view of COVID19 pandemic: Uttar Pradesh Police pic.twitter.com/sTw7ZZk7RD
— ANI UP (@ANINewsUP) August 1, 2021
गौरतलब है कि पुलिस ने दिशा निर्देश जारी किया है ।दिशा निर्देश लखनऊ उत्तर प्रदेश में मोहर्रम के जुलूस निकालने की मंजूरी नहीं दी गई है। कोरोना को देखते हुए बड़ा फैसला किया गया । कावड़ यात्रा को रद्द किया गया था ।बड़े छोटे चेक पोस्ट बनाए जाएंगे एवं वाहनों की चेकिंग की जाएगी।मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानून का पालन कराया जाएगा इस दौरान बिजली पेयजल साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा
जगह जगह होगी चेकिंग
प्रदेश के डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक और आला अधिकारियों से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अपने क्षेत्र जिला जनपदों में धर्मगुरुओं से संवाद बनाए एवं दिशा निर्देश का पूर्ण पालन करने में मदद करें। वहीं दूसरी ओर चेकिंग पोस्ट महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा अधिकारी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील जगहों पर पुलिस की तैनाती चाक-चौबंद की जाए। वही धार्मिक स्थल रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट स्टैंड आदि की तलाशी की व्यवस्था पूरी कराई जाए।










