लखनऊ में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब इन 7 जरूरी दवाइयों के भी दाम बढ़े, जानिए यहां

0
620
views
price raise in medicine lucknow
पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे। जिसकी वजह से लखनऊ वासियों के जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है । 1 वर्ष में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की महंगाई ने लोगों के घरों का बजट बिगाड़ कर रख दिया है ।आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो बीते 1 साल में घरेलू सिलेंडर गैस 38 फ़ीसदी महंगा हुआ ।वहीं राजधानी में बीते दिन अमूल दूध और पराग दूध में भी ₹2 की बढ़ोतरी देखी गई है।
इसके साथ ही विगत 1 महीने में 4 से ₹40 तक दवाइयों की कीमतों में भी वृद्धि हुई है । लोगों को अब जरूरी दवाई के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं । अचानक से दवाइयों के दाम में इजाफा से लोग असंतुष्ट लग रहे हैं ।

इस  वजह से बढ़े दवाइयों के दाम

medicine price raise in lucknow

लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन के प्रवक्ता विकास रस्तोगी के अनुसार महंगाई की बड़ी वजह पेट्रोल व डीजल की कीमतों में इजाफा बताया ।क्योंकि ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा की वजह से दवाइयों पर भी इसका असर देखा गया है। दवाइयों की खेप लाने ले जाने में अब अधिक पैसे देने हो रहे हैं । जिसका असर दवाइयों पर भी पड़ा है ।

बात करते हैं उन साथ महत्वपूर्ण दवाइयों की जिसकी दाम में इजाफा देखा गया है

 

दवाई  पुराना रेट  नया रेट 
1
ब्लड प्रेशर की दवा  एम्लोप्रेस एटी
123 135
2 कोलेस्ट्रोल की गोली रोजावेल 20 303 330
3 यूरिक एसिड की फेबुस्टेट-40 84 202
4 लिवर की दवा यूडिलिव 591 631
5 एबी फाइलीन 100 एमजी 123 135
6 साँस की दवाई एबी फ्लो कैप्सूल 112 123
7 दर्द की दवा इंडोकैप एस आर 105 115
ऐसे में अचानक दवाइयों की कीमतों में इजाफा होने की वजह से लगातार घर के बजट गड़बड़ हो रहे हैं आम आदमी की जेब पर भारी खर्चा का बोझ आ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here