
लखनऊ 30 अगस्त : राजधानी लखनऊ में अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल ने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली है। घटना बापू भवन के 8वीं मंजिल की बताई जा रही है।
राजधानी लखनऊ के अपर सचिव रजनीश दुबे के विशंभर दयाल निजी सचिव है वही हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें लोहिया अस्पताल भेजा गया है .जहां उनका इलाज चल रहा है ताजा जानकारी के अनुसार विशंभर दयाल की स्थिति नाजुक बनी हुई है एवं उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
नगर विकास के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के निजी सचिव ने खुद को गोली मारी,बापू भवन 8th फ्लोर पर खुद को गोली,विशम्भर दयाल ने खुद को गोली मारी,लोहिया में इलाज जारी @News1IndiaTweet @Uppolice @dgpup @lkopolice @LkoCp @AnuragChaddha @awanishvidyarth pic.twitter.com/BavJ5UPAfU
— journalist Neelesh chauhan (@NeeleshChauha) August 30, 2021
डॉक्टर के अनुसार होली अभी भी विशंभर दयाल शरीर में है। बापू भवन की आठवीं मंजिल पर गोली चलने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई ।पुलिस मौके पर पहुंचकर विशंभर दयाल को तुरंत लोहिया अस्पताल ले गई ।जहां उनका इलाज चल रहा है वही जन्माष्टमी के दिन छुट्टी पर बुलाया जाने पर भी बड़ा सवालिया निशान बना हुआ है ।किस वजह से विशंभर दयाल को ऑफिस तलब किया गया इसपर भी संशय बना हुआ है ।
हजरतगंज थाने के एसपी राजेंद्र मिश्रा के अनुसार
रजनीश दुबे के निजी सचिव विशंभर दयाल की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही करीब 1:30 के बापू भवन में आठवीं मंजिल के 824 में रूम में उन्होंने खुद को गोली मारी। गोली चलाने का कारण अभी पता नहीं है।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत 824 रूम को खटखटाया ।वही तुरंत सुरक्षाकर्मियों को कॉल कर बुलाया गया । सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे को खोला एवं तुरंत विशंभर दयाल को अस्पताल लेकर गए। गोली चलाने का कारण आप अभी भी साफ नहीं हुआ है वही छुट्टी के दिन ऑफिस बुलाने यह सवाल पर भी सवालिया निशान है।









