लखनऊ 30 अगस्त: आज जन्माष्टमी के पावन उत्सव पर लखनऊ में योगी आदित्यनाथ जी ने रात्रि कर्फ्यू में छूट देकर हिंदू आस्था का सम्मान किया है ।वही वैष्णव संप्रदाय के लोग आज 30 अगस्त को बाल गोपाल श्री कृष्ण का जन्माष्टमी मना रहे हैं।
मुहूर्त
बाल गोपाल का 5248वां जन्मोत्सव

जन्माष्टमी पर बाल गोपाल की पूजन विधि
- आज के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी में नहा धोकर फूल, भोग, वस्त्र आदि से सर्वप्रथम पूजनीय ,गणेश जी की पूजा करें इसके उपरांत बालकृष्ण की पूजा अर्चना करें।
- फूल अक्षत नवेद वस्त्र तांबूल को बाल गोपाल श्री कृष्ण के चरणों में अर्पित करें ।
- श्री कृष्ण को सर्वप्रथम गंगाजल से स्नान कराएं इसके बाद पंचामृत से श्रीकृष्ण की प्रतिमा को स्नान कराएं।
- स्नान कराने बाद बाल गोपाल कृष्ण को वस्त्र पहनाए एवं आभूषण पहनकर उनका तिलक करें और मोर पंख का मुकुट पहनाये ।
- इसके उपरांत बाल गोपाल श्री कृष्ण पर धूप दीप नैवेद्य दिखाएं आरती करें मेवे चढ़ाएं । पूजन के उपरांत दक्षिणा पंडितों को दें।
- तुलसी पत्ता से श्रीकृष्ण बेहद प्रसन्न होते हैं ।इसीलिए तुलसी धन श्री कृष्ण के प्रतिमा पर जरुर चढ़ाएं।
- कृष्णाय नमः मंत्र का जाप भक्तजन 11, 51 और 108 बार कर सकता है ।
- आरती करने के बाद क्षमा स्त्रोत्र पढ़ें ।
- प्रिय जनों को इसके उपरांत पंचामृत के साथ भोग बांटे।
इनके बिना लड्डू गोपाल की पूजा है अधूरी
बांसुरी
श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक बासुरी को बल गोपाल की प्रतिमा के समुख रखना शुभ माना जाता है ।
गाय की मूर्ति
श्रीकृष्ण का बचपन गायों के बीच रहे। श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ गाय की मूर्ति रखना चाहिए । गौ श्रीकृष्ण की बेहद प्रिय मानी गई है ।
तुलसी दल तथा तुलसी की माला
भगवान श्रीकृष्ण तुलसी से बेहद खुश होते हैं । तुलसी की माला को भगवन श्री कृष्ण को चढ़ाये एवं उनके भोग में तुलसी दाल जरूर डालें ।
मोर पंख
श्रीकृष्ण के मुकुट में हमेशा मोर पंख विराजमान होता है जिसे बेहद शुभ माना गया है और इसके बाद श्रीकृष्ण का श्रृंगार भी अपूर्ण माना गया है ।
वस्त्र और आसन
भगवान श्रीकृष्ण को आज पिले और हरे रंग का वस्त्र पहनने से सभी मरोरथ पूर्ण होती है ।










