लखनऊ मेट्रो में लंगूरों की तैनाती के बाबजूद नहीं थम रहा बंदरों का उत्पात, यात्रियों का सामान लेकर हो रहे चंपत

0
1228
views
Despite the deployment of langurs in Lucknow Metro, the monkey menace is not stopping
लखनऊ मेट्रो में लंगूरों की तैनाती के बाबजूद नहीं थम रहा बंदरों का उत्पात, यात्रियों का सामान लेकर हो रहे चंपत Lucknow News 24

लखनऊ 4 दिसंबर: लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर इन दिनों बंदरों का कोहराम जारी है। काफी संख्या में बंदरों ने अपना आशियाना मेट्रो स्टेशन पर बना लिया। राजधानी लखनऊ में बढ़ती ठंड के साथ बंदरों का प्रवेश मेट्रो स्टेशन में अधिक देखा जा रहा है। आलम यह है की मेट्रो स्टेशन अब बंदरों का स्थाई घर बनता जा रहा है। जिसकी वजह से मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन मेट्रो में प्रवेश और निकासी द्वार पर बंदरों का उत्पात की वजह से यात्री बेहद परेशान हैं। जहां ना केवल उनके सामान बल्कि यात्रियों पर भी झपट्टा मारने में बंदर पीछे नहीं हट रहे हैं।

मेट्रो स्टेशन मवैया, भूतनाथ में सबसे अधिक बंदर मचा रहे उत्पात

लखनऊ मेट्रो में लंगूरों की तैनाती के बाबजूद नहीं थम रहा बंदरों का उत्पात Lucknow News 24

गौरतलब है की मेट्रो स्टेशन भूतनाथ के प्रवेश द्वार से जैसे ही आप मुख्य द्वार पर पहुंचें आपका स्वागत बंदर करते नजर आएंगे ,जहां झुंड में खाने की ताक में इन बंदरों को छत पर धमाचौकड़ी करते देखे जा सकते हैं। यहीं नहीं यह यात्रियों का सामान पलक झपकते ही छीन कर चंपत भी हो रहे हैं। वहीं छोटे बच्चों को नुकसान पहुंचाने की खबर आई है। आत्मा भैया बादशाह नगर चारबाग दुर्गापुरी में सबसे अधिक प्रकोप।

लंगूर के कट आउट से भी नहीं बन रही बात

लखनऊ मेट्रो में लंगूरों की तैनाती के बाबजूद नहीं थम रहा बंदरों का उत्पात Lucknow News 24

गौरतलब है कि लखनऊ मेट्रो प्रशासन ने बंदरों को भगाने के लिए लंगूर के कटआउटस को स्टेशनों के मुख्य द्वार पर लगा दिए हैं जिससे कि समय-समय पर उनके पोजीशन को भी बदला जा रहा है कार्य कार्य करते नहीं हो पा रहा है जहां पर बंदरों को काबू करने के लिए कुछ अलग उपाय अब लखनऊ मेट्रो प्रशासन को लगाने होंगे।

अंगूर के कटआउट एवं आवाज से बंदरों को भगाने की हो‌ रही कोशिश

लखनऊ मेट्रो में लंगूरों की तैनाती के बाबजूद नहीं थम रहा बंदरों का उत्पात Lucknow News 24

गौरतलब है कि लंगूर के कटआउटस को मेट्रो स्टेशनों पर सीढ़ियों आदि के पास लगाया गया है वही उसमें वॉइस रिकॉर्डर पर इंस्टॉल की गई है जिससे कि लंगूर की आवाज निकलती है लेकिन यह बहुत हद तक कारगर सिद्ध नहीं हो रहा है जहां बंदरों का झुंड अचानक से यात्रियों का सामान को लेकर चंपत हो रहा है।

जल्द ही वन संरक्षण विभाग कर सकती हैं लखनऊ मेट्रो की मदद

गौरतलब है की बंदरों के उत्पात और यात्रियों के सुविधा के लिए जल्द ही लखनऊ मेट्रो वन्य जीव संरक्षण विभाग की मदद लेकर बंदरों को काबू में करने के लिए मदद ले सकती है। जिसके की यात्रियों और लोगों को बंदरों के उत्पात से मुक्ति मिल सके। लिहाजा फिलहाल बंदरों के उत्पात से बचने के लिए सजग रहे और सतर्क रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here