लखनऊ 30 अगस्त : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलीगंज थाने में तैनात महिला पुलिस पर छेड़छाड़ एवं हमला करने वाला युवक को महज 4 घंटे के अंदर वारदात के बाद लखनऊ पुलिस ने पकड़ लिया है।
आरोपी का नाम युवक का नाम प्रभात सिंह बताया जा रहा है
अलीगंज में तैनात एसपी अखिलेश सिंह ने पुरे घटना पर प्रकाश डालते हुए कहा की महिला सिपाही जो की अलीगंज थाने में कार्यरत हैं। अपने ड्यूटी पर गस्त लगाने निकली थी उन्हें पड़ोस में खड़े युवक जिनका नाम प्रभात सिंह बताया जा रहा है ।उन्होंने ना केवल महिला सिपाही को रोका बल्कि उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग करते छेड़छाड़ शुरू कर दिया। महिला सिपाही ने प्रभात का विरोध करना शुरू किया तो प्रभात ने महिला सिपाही पर लोहे के रॉड से हमला कर महिला सिपाही को बुरी तरह घायल कर दिया।
अलीगंज थाने के प्रभारी पन्ने लाल यादव का बयान
अलीगंज थाने के प्रभारी पन्ने लाल के अनुसार महिला पुलिस के बयान लेने के तुरंत बाद कार्यवाही करते हुए पुलिस की एक टुकड़ी ने प्रभात को घर से दबोच लिया।
पूछे जाने पर आरोपी प्रभात का बयान
#लखनऊ में महिला सिपाही का युवक ने फोड़ा सिर:गश्त पर निकली सिपाही पर कसे भद्दे कमेंट, छेड़खानी के विरोध पर रॉड मारकर किया लहूलुहान; 4 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तारhttps://t.co/sCLqKrnK7P@lkopolice @Uppolice @CMOfficeUP @dhrubathakur @aditytiwarilive @vinaysaxenaj pic.twitter.com/XVAY2yCII6
— Divyansh Rastogi (@DivyanshRJ) August 29, 2021
गौरतलब है की आरोपी ने लोहे की रॉड से हमले करने के बात को कबूला ।वहीं पुलिस की टीम के पूछे जाने पर यह भी कबूला की उसने वह रॉड अपने गाड़ी के पास रखा था ।
आरोपी के वकील पिता का कहना है की प्रभात की मानसिक दशा ठीक नहीं है। उसे छोड़ दिया जाए। कोई भी मेडिकल रिपोर्ट या दस्तावेज आरोपी के वकील पिता पुलिस को नहीं दे पाए हैं ।जिससे यह सिद्ध हो की आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं । लिहाजा पुलिस ने आगे की कार्रवाई करने के लिए निर्देश दे दिया। जहां आरोपी पर छेड़छाड़ की धारा तथा हत्या के इरादे से किए गए हमले के आधार पर केस दर्ज किया गया है।










