लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ली इस अस्पताल में कोविड़ की दूसरी डोज, सोशल मीडिया पर जारी किया सीटीफिकेट के साथ फोटो

0
446
views
Lucknow: Chief Minister Yogi Adityanath ji took the second dose of Kovid in this hospital, released the photo with the certificate on social media

लखनऊ 2 अगस्त, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में अपना कोविड का सेकंड डोज़ ले लिया है ।डोज  लेने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने ट्वीट करके जताई खुशी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लिखा कि आज स्वदेशी कोविड-19 की दूसरी डोज़ प्राप्त कर मन प्रफुल्लित है।

योगी आदित्यनाथ जी ने ट्वीट कर क्या लिखा

योगी आदेश जारी ने लिखा कि आज स्वदेशी कोविड-19 की दूसरी  doz  पाकर मन प्रफुल्लित है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में कोरोना वैक्सीन का यह सुरक्षा कवच सभी नागरिकों के को मुफ्त में प्रदान किया जा रहा है ।आप सब लोग भी अपना क्रम आने पर अवश्य टीका लगाए। यह टीका जीत का है तभी हारेगा कोरोना और जीतेगा भारत।

उत्तर प्रदेश प्रशासन ने जारी किया कोविड-19 का आंकड़ा

गौरतलब है कि डॉक्टर अमित मोहन प्रसाद जी के अनुसार उत्तर प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण की प्रक्रिया जोरों शोरों से चल रही है ।वही उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में आंकड़ों की बात की जाए तो कुल 616417 डोज प्रदेश वासियों को लगाई गई है। वही कुल आंकड़ा की बात की जाए तो प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 84 लाख 23431 डोज लगाई जा चुकी हैं।

कोविड से ठीक होने का रेट

कोविड़ 19 से , ठीक होने का प्रतिशत 98.56% चल रहा है ।वही चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के श्री अमित मोहंती के अनुसार प्रदेश में कुल 664 एक्टिव मामले हैं। मैं पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 36 नए मामले आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here