लखनऊ. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने विपक्ष के वार और सारी अटकलों के बाद कांवड़ यात्रा (Kanwad Yatra) को मंजूरी देकर शिव भक्तों को के बीच ख़ुशी की लहर का संचार कर दिया है. प्रदेश के सीएम योगी यह पूरी तरह से साफ़ कर दिया की उत्तर प्रदेश में कोई कांवड़ यात्रा पर किसी तरह का दवाब नहीं होगा ना ही बैन लगेगा. शिव भक्त कावड़ लेकर जा सकते हैं।
कोविड प्रोटोकॉल के नियम का कड़ाई से पालन करने की अपील
मुख्यमंत्री योगी ने जहाँ कोरोना से लड़ने के लिए प्रदेश में हर संभव प्रयास किये वहीँ कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए योगी आदित्यनाथ जी ने कावड़ ले जाने वाले शिव भक्तों से कोविड प्रोटोकॉल के नियम का कड़ाई से पालन करने की अपील की है । साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं की सीमित संख्या में कांवड़ यात्रा निकला जाये जिससे संक्रमण का खतरा दूर रहे ।
कावड़ यात्रा पर एक अहम् बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह साफ़ किया की कावड़ यात्रा पर एक अहम् बैठक हो चुकी है। वहीँ कांवड़ संघों के साथ वार्तालाप भी किया जा रहा है । कांवड़ यात्रा करने वाले भक्तों के साथ हमारा संकल्प भी जुड़ा है हम किसी को बैन या नहीं रोकेंगे लेकिन कोविड जैसी भयंकर महामारी को देखते हुए श्रद्धालुओं से अपील की जाती है की प्रोटोकॉल का पालन करे और कावड़ यात्रा को सफल बनाने में भागीदार बने ।
कांवड़ यात्रा के दौरान होगा हर नियमों का विशेष पालन
सीएम योगी ने यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है । यह साफ़ है की उत्तरप्रदेश से कावड़ यारा होगी और इसकी सहमति के साथ लयोगी आदित्यनाथ जी ने पूर्ण सुरक्षा देने का भी वादा किया है । योगी आदित्यनाथ जी ने यह साफ किया की कांवड़ियों को सुविधा और सुरक्षा देना हमारा संकल्प है और उन्होंने यह भी कहा की कांवड़ संघ सीमित संख्या में भक्तों को जाने की अनुमति दे जिससे आस्था और चल रही संकट की घडी में तालमेल बरकार रह सके ।










