राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया जब काकोरी क्षेत्र के रोड पर एटीएस की 3 गाड़ियां दौड़ने लगी । मामला आतंकवाद से था ।एटीएस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान दुबग्गा से अलकायदा के दो आतंकी को दबोचा। एटीएस से मिली सूचना के अनुसार विस्फोटक सामान बरामद किये गए। संदिग्ध आतंकी 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
इसके बाद मुद्दा गरमा गया जहाँ विपक्षी दल पार्टी को घेरने में लग गए हैं और मुद्दे को धर्म विशेष से जोड़कर देखा जाने लगा है । मायावती ने एक बार फिर ट्वीट के जरिये विपक्ष पर निशाना साधा है तो दूसरी ओर अखिलेश यादव ने सरकार पर भरोसा ना होने की बात कह दी है ।
इसपर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मायावती और अखिलेश को दिया करारा जवाब देते हुए साफ़ किया किया की आतंकवाद पर कोई भी सियासत नहीं होनी चाहिए ।आतंकवाद और देश की सुरक्षा के मामले में तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करनी चाहिए, मायावती और अखिलेश यादव इसे चुनावी चश्मे से कतई न देखें।
बसपा सुप्रीमो मायावती के अनुसार
1. यूपी पुलिस का लखनऊ में आतंकी साजिश का भण्डाफोड़ करने व इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों के तार अलकायदा से जुड़े होने का दावा अगर सही है तो यह गंभीर मामला है और उचित कार्रवाई होनी चाहिए वरना इसकी आड़ में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए जिसकी आशंका व्यक्त की जा रही है।
— Mayawati (@Mayawati) July 12, 2021
यूपी विधानसभा आमचुनाव के करीब आने पर ही इस प्रकार की कार्रवाई लोगों के मन में संदेह पैदा करती है। अगर इस कार्रवाई के पीछे सच्चाई है तो पुलिस इतने दिनों तक क्यों बेखबर रही? यह वह सवाल है जो लोग पूछ रहे हैं। अतः सरकार ऐसी कोई कार्रवाई न करे जिससे जनता में बेचैनी और बढ़े।
2. यूपी विधानसभा आमचुनाव के करीब आने पर ही इस प्रकार की कार्रवाई लोगों के मन में संदेह पैदा करती है। अगर इस कार्रवाई के पीछे सच्चाई है तो पुलिस इतने दिनों तक क्यों बेखबर रही? यह वह सवाल है जो लोग पूछ रहे हैं। अतः सरकार ऐसी कोई कार्रवाई न करे जिससे जनता में बेचैनी और बढ़े।
— Mayawati (@Mayawati) July 12, 2021
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अनुसार
जब ATS ने बहादुरी दिखाते हुए 2 आतंकियों को पकड़ा तो अखिलेश जी ने औछी राजनीति का परिचय देते हुए पुलिस को भी बीजेपी का बता दिया। pic.twitter.com/vZHqxe9Hwf
— Gorakhnath BaBa (@MlaGorakhnath) July 12, 2021
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अनुसार उन्हें वर्तमान सरकार पर बिलकुल भरोसा नहीं है । वहीँ हाल में ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर पहले ही अखिलेश यादव सरकार के लिए रोष प्रकट कर चुके हैं ।लखनऊ में यूपी पुलिस का आतंकी साजिश का भण्डाफोड़ करने व इस मामले में गिरफ्तार दो लोगों को पकड़ना अब सियासी मुद्दा बनता जा रहा है।










