लखनऊ: समस्याओं का निवारण करने अब लखनऊ में जनता दरबार फिर से शुरू, 9 बजे से कालिदास मार्ग पर योगी आदित्यनाथ जी निवारण करेगें जनता की तकलीफ

0
544
views
Janata Darshan' program was started again at the government residence in Lucknow
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम  का आगाज किया गया है।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी की वजह से जनता दर्शन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था ।वही धीरे धीरे एक बार फिर से पटरी पर लौटती लखनऊ वासियों की जिंदगी में यह बेहद सुखद समय है जब मुख्य मंत्री सभी की बात एवं समस्या  का निदान करने  के लिए जनता दरबार को फिर से खोल रहे हैं ।

एक बार फिर से सीएम आवास पर लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनता दर्शन कार्यक्रम का आगाज कर दिया है ।जनता दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सुबह 9:00 बजे से लोगों से रूबरू होंगे एवं उनके समस्याओं को सुनेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों की मदद से किया जा सके ।वही गौरतलब है कि इसके संबंध में कुछ आला अधिकारियों को भी कार्यक्रम में रखा जाएगा जिससे समस्याओं को सुनने एवं उस पर जल्द से जल्द निराकरण करने के लिए तेजी दिखाई जा सके।

योगी आदित्यनाथ जी ने रविवार को या औपचारिक घोषणा की थी कि फिर से जनता दर्शन कार्यक्रम को स्थापित किया जाए एवं कोरोना संक्रमण के बाद हुई लोगों की दिक्कतों एवं उनके निवारण के लिए हर संभव प्रयास किया जाए ।

गौरतलब है योगी आदित्यनाथ जी पहले ही कह चुके हैं कि लखनऊ वासियों की समस्याओं का निराकरण ही उनकी   प्राथमिकता है इसके तहत आम जनों की समस्याओं से सीधे जुड़ने वह उनके समस्याओं का निवारण करने के लिए जनता दर्शन का कार्यक्रम का आगाज किया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here