खुशखबरी: गोमती नगर के भरवारा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगी 2 लेन की 1 किमी लंबा ओवर ब्रिज, इनको मिलेगी सबसे राहत

0
26368
views
2 lane 1 km long over bridge will be built at Bharwara railway crossing of Gomti Nagar
खुशखबरी: गोमती नगर के भरवारा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगी 2 लेन की 1 किमी लंबा ओवर ब्रिज, इनको मिलेगी सबसे राहत Picture: Lucknow News 24

लखनऊ 12 जनवरी: लखनऊ के गोमती नगर के भरवारा रेलवे क्रॉसिंग ( Bharwara railway crossing of Gomti Nagar) पर अब जाम से हजारों लोगों निजात मिलेगी। जहां अब गोमती नगर के भरवारा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज लोक निर्माण विभाग बनाने जा रहा है। जहां गोमती नगर के भरवारा क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बनने के साथ ही हजारों लोगों को राहत मिलती नजर आएगी। आपको बता दें की अमेठी कॉलेज भी भरवारा क्रॉसिंग के पास ही है ।जहां से सकड़ों स्टूडेंट विराज खंड, गोमती नगर विस्तार ,हजरतगंज , चारबाग, चौक, इंद्रानगर, गोमती नगर के अलग अलग खंडों के लिए इसी गोमती नगर भरवारा रेलवे क्रॉसिंग को पार करके निकलते हैं। वहीं इस रेलवे क्रॉसिंग पर एक दिन में 35 से अधिक रेल गाड़ियां निकलती हैं । जिसकी वजह से अक्सर यह क्रॉसिंग जाम का शिकार होता है। वहीं ओवरब्रिज बन जाने से क्रॉसिंग पर दवाब कम होगा वहीं लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

पीडब्ल्यूडी बनाएगी ओवरब्रिज

गैरतलब है की पीडब्ल्यूडी गोमती नगर के भरवारा रेल क्रॉसिंग  के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण करती नजर आएगी। लखनऊ रेल मंडल ने पीडब्ल्यूडी को ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव दिया है ।इसके  उपरांत पीडब्ल्यूडी ने सेतु निगम के टीम के साथ बैठक कर प्रशासन को 55+ करोड़ रुपए परियोजना के प्रस्तावित लागत के पत्र सौंपा है।

प्रदेश सरकार और रेल विभाग साझेदारी में करेगी कार्य पूरा

गौरतलब है कि पहले ही भारतीय रेलवे सेतु निगम तथा पीडब्ल्यू के बीच बैठकों का दौर जारी है ।वहीं प्रस्तावित गोमती नगर के भरवारा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज राज्य सरकार तथा भारतीय रेलवे सहभागिता  के साथ बनाने जा रही है। जहां दोनों ही 50% का अनुदान देंगे।

जल्दी शुरू होगा भूमि का अधिग्रहण Bharwara railway crossing of Gomti Nagar)

2 lane 1 km long over bridge will be built at Bharwara railway crossing of Gomti Nagar
खुशखबरी: गोमती नगर के भरवारा रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगी 2 लेन की 1 किमी लंबा ओवर ब्रिज, इनको मिलेगी सबसे राहत Picture: Lucknow News 24

गौरतलब है कि लोक निर्माण भवन ने अपनी रिपोर्ट सबमिट कर दी है। जहां पर भरवारा क्रॉसिंग पर भूमि अधिग्रहण का कार्य करना होगा क्योंकि भरवारा रेलवे क्रॉसिंग के 50 मीटर पर ही सड़क मुड़ जाती है, इसलिए प्रस्तावित ओवर ब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण करने की आवश्यकता होगी ।गौरतलब है कि भरवारा  रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के लिए नो ऑब्जेक्शन  सर्टिफिकेट भी दे दी गई है।

विराज खंड एमिटी में पढ़ने वाले एवं गोमती नगर मलहौर के इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगी राहत

गौरतलब है कि गोमती नगर के कई खंडों के हजारों लोगों के साथ एमिटी में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को भी गोमती नगर के बरवारा रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरवे से सीधा फायदा पहुंचेगा ।यहां अक्सर ट्रेनों की लगातार आवाजाही की वजह से भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक जाम हो जाता है एवं बारिश एवं ठंड के समय यह जाम काफी तीव्र हो जाता है ।वही ओवरब्रिज बनने के साथ ही रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा ।जिससे लोगों को आवाजाही के लिए आसानी होगी। इस ओवरब्रिज से विराजखांड, गोमती नगर विस्तार, दुर्गापुरी, माधव ग्रीन

दो लेन का बनेगा भरवारा क्रॉसिंग (Bharwara railway crossing of Gomti Nagar) पर ओवर ब्रिज

गौरतलब है कि गोमती नगर के भरवारा रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाला ओवर ब्रिज 2 लेन का होगा, जिसके कुल लागत 55 + करोड़ से अधिक की आएगी। वही ब्रिज 1.047 किलोमीटर लंबा होगा। इस ओवर ब्रिज के बने से लाखों लोगों को आवागम में आसानी मिलेगी। इस ओवर ब्रिज से गोमती नगर से गोमती नगर विस्तार में जाने वालों को बेहद सुलभता मिलेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here