खुशखबरी: महज 2 घंटों में नई शताब्दी ट्रेन से लखनऊ से प्रयागराज का सफर होगा पूरा, जल्द मिलेगी सौगात 

0
15602
views
Radio will be available at these 6 stations including Charbagh station, radio will entertain passengers in 10 Shatabdi trains
खुशखबरी: चारबाग स्टेशन समेत इन 6 स्टेशन पर मिलेगा रेडियो का मजा, 10 शताब्दी ट्रेन में रेडियो करेगा यात्रियों का मनोरंजन

लखनऊ 12 जनवरी: राजधानी लखनऊ से लंबे समय से चल रही लखनऊ प्रयागराज शताब्दी  (Lucknow-Prayagraj Shatabdi express) ट्रेन की मांग इस वर्ष जल्द ही शुरू हो सकती है। जहां लखनऊ प्रयागराज शताब्दी के चलने के साथ ही लखनऊ से प्रयागराज महज 2 घंटों में पहुंचा जा सकेगा। गौरतलब है की प्रयागराज और लखनऊ के बीच शताब्दी एक्सप्रेस को हरी झंडी मिलने वाली है। जिससे की लखनऊ से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को वीआईपी ट्रेन के साथ आरामदायक सफर का मजा भी मिलेगा। आगे खबर विस्तार से ।

उत्तरी रेलवे ने भेज प्रस्ताव

आपको बता दें की पहले भी लखनऊ प्रयागराज शताब्दी ट्रेन के चलनी की संभावना को सिंगल लाइन और गति सीमा के चलते ठेस पहुंची थी। जिसकी वजह से यह परियोजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। वहीं अब जहां रेलवे ने डबलिंग के साथ लखनऊ प्रयागराज के 202 किलोमीटर रूट पर विद्युतीकरण के उपरांत रेलवे बोर्ड के समक्ष उत्तरी रेलवे ने शताब्दी Lucknow-Prayagraj Shatabdi express  को चलनेंकी पेशकश रखी है।

फिसिबिलिटी रिपोर्ट में सभी मानक हो रहें पूरे

पिछले साल कुंभ के आयोजन के समय लखनऊ से प्रयागराज ट्रेन  Lucknow Allahabad Shatabdi को चलने की पेशकश रखी गई थी, जिससे की यात्रियों को सुविधा हो लेकिन  जहां फिजीबिलिटी रिपोर्ट में सिंगल लाइन के साथ  अधिकतम ट्रैक पर स्पीड क्षमता 50 किलोमीट प्रतिघंट से भी कम बताई गई । आपको जानकारी के लिए बता दें की फाफामऊ से प्रयागराज के बीच सिंगल लाइन थी। यह बड़ी वजह के कारण शताब्दी को चलने की मंजूरी नहीं मिली । वहीं अब इन सब अड़चनों से निजात पा लिया गया है।

फूलपुर की सांसद केसरी देवी ने की थी लखनऊ प्रयागराज शताब्दी चलाने की अपील

खुशखबरी: महज 2 घंटों में लखनऊ से प्रयागराज का सफर शताब्दी ट्रेन से होगा पूरा, जल्द मिलेगी सौगात  Picture:Lucknow news 24

सूत्रों के अनुसार भारत के रेल मंत्री ने फूलपुर की सांसद केसरी देवी के इस आह्वाहन पर लखनऊ प्रयागराज शताब्दी के प्रस्ताव को रेल मंत्रिमंडल में भेज दिया है। वहीं यूपी में सियासी गर्मी विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ गई है । वहीं नतीजे के साथ इस ट्रेन को चलाया जा सकता है। आपको बता दें की वर्तमान समय में  ट्रेन के माध्यम कुल 4.30 घंटे से 5.30 घंटे लगते हैं। वहीं शताब्दी जैसे वीआईपी ट्रेन चलने से यात्रा का वक्त घटकर आधा हो जाएगा। वहीं उतरी रेलवे ने रेलवे बोड को प्रस्ताव पहले ही भेज दिया है। लिहाजा जल्द ही शताब्दी की सौगात प्रयागराज को मिलने वाली है। इस ट्रेन के मिलने के साथ ही बेहद कम समय में यात्री यात्रा कर पाएंगे ।

अभी लखनऊ से प्रयागराज चलती हैं ये ट्रेन

वायपीआर फेस्टिवल एक्सप्रेस

गंगा गोमती एक्सप्रेस

लखनऊ प्रयागराज स्पेशल

लखनऊ प्रयागराज इंटरसिटी

लखनऊ यूपीआर एक्सप्रेस

त्रिवेणी एक्सप्रेस आदि ट्रेन संचालित होती है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here