
लखनऊ 1 दिसंबर: आज 1 दिसंबर से देवा शरीफ जाने वाले यात्रियों को 11 एसी इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिल गई है जहां अब कुल 11 एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन राजाजीपुरम से देवा शरीफ के लिए किया जायेगा जिसके तहत सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इलेक्ट्रिक बसों को शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों के साथ जोड़ने के लिए प्रक्रिया के तहत यह विशेष कदम उठाया जा रहा है। वहीं इस कदम से ना केवल ग्रामीण इलाकों के लोगों को इलेक्ट्रिक बस की सुविधा रहेगी वहीं देवा शरीफ पहुंचने वाले लोगों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी।
यहां होगा चार्जिंग प्वाइंट
गौरतलब है की इलेक्ट्रिक बसों के कुल 4 चार्जिंग प्वाइंट राजधानी लखनऊ में बनाए गए हैं जिसमें से राजाजीपुरम चार्जिंग प्वाइंट से देवा शरीफ जाने वाली बसों को चार्ज किया जायेगा। महज 45 मिनट में इलेक्ट्रिक बस चार्ज हो जाती हैं।
प्रबंधन निदेशक श्री पल्लव बोस का बयान

सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक निदेशक श्री पल्लवी के अनुसार ग्रामीण इलाकों को शहर से जोड़ने की तरफ यह एक सराहनीय कदम है, जिसके तहत इन बसों का संचालन किया जाएगा जिससे कई ग्रामीण इलाकों को भी इन रूटों के माध्यम से जोड़ा जाए। जिससे कि लोगों को आने-जाने में सुविधा मुहैया कराई जा सके। वही लंबे समय से चल रहे बसों के सूखे को इन इलेक्ट्रिक एसी बसों द्वारा पूरा किया जाएगा।
इलेक्ट्रिक एसी बसों का देवा शरीफ तक का अलग-अलग जगह से किराया
राजाजीपुरम से देवा शरीफ जाने के लिए ₹55
हजरतगंज से देवा शरीफ जाने के लिए ₹43 खर्च करने होंगे
टाटा मोटर्स चौराहे से देवा शरीफ जाने के लिए ₹26 खर्च करने होंगे
चिनहट चौराहा से देवा शरीफ जाने के लिए ₹32 देने होंगे
बादशाह नगर से देवा शरीफ जाने के लिए यात्रियों को इलेक्ट्रिक बस के लिए ₹37 खर्च करने होंगे
निशातगंज से देवा शरीफ जाने के लिए लोगों को ₹43 खर्च करने होंगे
चारबाग से देवा शरीफ जाने के लिए ₹49 इलेक्ट्रिक बस के लिए देने होंगे
15 से 30 मिनट में मिलेंगे बस

गौरतलब है कि इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन इस तरीके से किया जाएगा जिससे कि यात्रियों को 15 से 30 मिनट में अलग-अलग स्टॉपेज से इलेक्ट्रिक बस अपने गंतव्य के लिए मिल सके। राजधानी लखनऊ में कुल 60 इलेक्ट्रिक बसों को अमृत महोत्सव में दिए गए थे जिसमें की कुल 45,+ बसों का संचालन शुरू हो चुका है और यात्रियों के अच्छे फीडबैक भी परिवहन और सिटी ट्रांसपोर्ट को मिल रहें हैं।









