यात्रीगण ध्यान दें, 1 दिसंबर से लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस समेत ये 13 ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट

0
642
views
Passengers should note, from December 1, these 13 trains including Lucknow-Barauni Express will remain canceled on this day, see list
यात्रीगण ध्यान दें, 1 दिसंबर से लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस समेत ये 13 ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट

लखनऊ 30 नवंबर : देश में ठंड ने दस्तक दे दी है ,जहां अब इसका सीधा असर भारतीय रेलवे पर दिखना शुरू हो गया है। आलम यह है की सुबह के कोहरे और लो विजिबिलिटी की वजह से रेलवे ने धीरे धीरे कई ट्रेनों के जहां समय में परिवर्तन किया वहीं 1 दिसंबर से कई ट्रेनों को फेरों में कटौती करते हुए रद्द करने की भी घोषणा कर दी है। जिसके आने वाले समय में यात्रियों को परेशानी को झेलने के लिए तैयार रहना होगा। वहीं दूसरी ओर चलने वाले ट्रेनों पर अतिरिक्त दवाब भी बढ़ेगी और वेटिंग में इजाफा होगा ।

कोहरे और ठंड की वजह से फेरों में हुई कटौती

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे द्वारा 1 दिसंबर से 1 मार्च तक कई ट्रेनों के फेरों में कटौती की जाएगी ।वहीं कई ट्रेनों को रद्द भी किया जाएगा ।जिसका असर यात्रियों पर साफ-साफ दिखने लग गया है। कोहरे एवं लो विजिबिलिटी के कारण यह बड़ा कदम भारतीय रेलवे लेने जा रही है। दुर्घटना से बचने के लिए भारतीय रेलवे हर संभव प्रयास करती नजर आएगी। आगे बात करते हैं उन ट्रेनों की जिनके फेरों में कटौती की जाएगी जिसकी जानकारी आगे  दी गई है।

यात्रीगण ध्यान दें, 1 दिसंबर से लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस समेत ये 13 ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट

1.गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस को बुधवार को रद्द किया गया है। यह ट्रेन 16 घंटे 45 मिनिट में 673 किलोमीटर का सफर तय कर लखनऊ से बरौनी जाती है।

यह ट्रेन लखनऊ , बादशाह नगर, गोमती नगर, बाराबंकी , बुरहवाल, जरवल, कॉलोनेल गंज, गोंडा, मनकापुर, मसकनवा, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, सहजनवा, गोरखपुर, चौरी चौरा, भटनी जंक्शन, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, ढोली, समस्तीपुर, बछवाड़ा जंक्शन, बरौनी जंक्शन जाती है।

2.गाड़ी संख्या 12562 नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली ट्रेन एक दिसंबर से शुक्रवार को रद्द रहेगी।

3.गाड़ी संख्या 12561 डाउन जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन गुरुवार को रद्द रहेगी।

4.गाड़ी संख्या 13257 अप दानापुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली ट्रेन गुरुवार को रद्द रहेगी

5.गाड़ी संख्या 13258 डाउन आनंद विहार से दानापुर जाने वाली ट्रेन शुक्रवार को निरस्त रहेगी

6.गाड़ी संख्या 13239 पटना से कोटा जाने वाली ट्रेन शुक्रवार को निरस्त रहेगी

यात्रीगण ध्यान दें, 1 दिसंबर से लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस समेत ये 13 ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट

7.गाड़ी संख्या 13240 डाउन कोटा से पटना जाने वाली ट्रेन शनिवार को निरस्त रहेगी

8.गाड़ी संख्या 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रहेगी

9.गाड़ी संख्या 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस गुरुवार को निरस्त रहेगी।

10.गाड़ी संख्या 12557 मुजफ्फरपुर से आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस बुधवार को एक दिसंबर के बाद निरस्त रहेगी।

11.गाड़ी संख्या 12558 आनंद विहार मुजफ्फरपुर बिहार संपर्क क्रांति गुरुवार को रद्द रहेगी।

12.गाड़ी संख्या 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस सोमवार को रद्द रहेगी।

13.गाड़ी संख्या 12392 डाउन श्रमजीवी एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द रहेगी।

समसारिणी देखकर ट्रेन पकड़ने निकले

भारतीय रेलवे द्वारा जारी दिशा निर्देश में यह साफ लिखा है की ट्रेन पकड़ने से पहले टाइम टेबल को जरूर देखें । आने वाले समय में कोहरे और ठंड की वजह से इन ट्रेनों के अलावा भी कुछ ट्रेन के रूट के साथ फेरों में भी कटौती की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here