
राजधानी लखनऊ के चारबाग बस अड्डे के पास महिलाओं के लिए एक स्पेशल की शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खोला जा रहा है। जहां केवल महिलाओं की एंट्री संभव हो पाएगी। यही नहीं इस शोपिंग माल में केवल महिलाओं से संबंधित चीज़ें ही बेचे जाएंगे। साथी महिलाओं को सशक्त करने के लिए केवल महिला दुकानदार इस मॉल में सामान बेचेंगी। वहीं केवल महिला ही इस मॉल में एंट्री की हकदार होंगी। महिलाओं के गौरव को यह मॉल बढ़ता नजर आएगा। आगे खबर विस्तार से ।
15+ करोड़ की लागत से तैयार होगा मॉल
गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ के चारबाग बस अड्डे के पास भूमि को चिन्हित कर उस पर 5000 स्क्वायर फिट का महिला स्पेशल शॉपिंग मॉल बनाया जाएगा। जिसमें 15 करोड से अधिक की राशि आवंटित की जाएगी। गौरतलब है कि यह भारत का दूसरा महिला प्रधान शॉपिंग मॉल होगा। इससे पहले आपको बता दें कि केरला में महिला प्रधान शॉपिंग मॉल खोला गया था।
क्या होंगी महिला स्पेशल शॉपिंग मॉल की विशेषता

गौरतलब है कि शॉपिंग मॉल में केवल महिलाएं ही सामान बेचते नजर आएंगी ।वहीं केवल महिलाओं की इंट्री इस मॉल में होगी ।जहां पर पुरुष का प्रवेश निषेध होगा ।केवल महिलाएं ही इन शॉप पर जाकर खरीदारी कर पाएंगे। महिला प्रधान इस मॉल में केवल महिलाएं संबंधित समान ही इस मॉल में मिलेगा। लखनऊ के चिकनकारी से लेकर हर महिला सम्बन्धी प्रसाधन इस मॉल में उपलब्ध होंगे ।
नगर निगम की विशेष पहल
लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया आपके इस सराहनीय कदम की सभी और चर्चा हो रही है ।जहां पर लखनऊ का यह पहला महिला प्रधान शॉपिंग मॉल होगा। आपको बता दें कि इस में 100 से अधिक दुकानें होंगी जोकि महिलाओं द्वारा ही संचालित किए जाएंगे। इसके लिए चारबाग के पास 5000 स्क्वायर फीट की जमीन चिन्हित कर ली गई है जिसमें कुल 15 प्लस करोड़ रुपए की लागत आएगी।
महिला स्वरोजगार को मिलेगा प्रोत्साहन

मेयर संयुक्ता भाटिया के अनुसार राजधानी लखनऊ की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इसका निर्माण करवाया जायेगा। वहीं योजना के अनुसार प्रथम चरण में पहला महिला प्रधान मॉल बनाया जाएगा वही आगे इसके तर्ज पर संभवत अलग अलग जनपदों में महिला स्पेशल मॉल का निर्माण किया जा सकता है। नगर निगम के इस कदम की सराहना की जा रही है। इस कदम से महिलाओं में खुशी का माहौल है। जल्द ही चारबाग में चिन्हित किए गए जगह पर कार्य तेजी से शुरू की जाएगी।









