योगी सरकार दे रही है बंपर राहत राशि, जानिए कौन सी 20 आपदाओं पर मिलेगी कितनी राशि और कैसे प्राप्त करें राशि 

0
521
views
अभी अभी: यूपी में अब खत्म हुआ शादी समारोह में खुले स्थानों में 100 लोगों की पाबंदी, लेकिन इस रूल के ना हटने पर लोग नाराज

उत्तर प्रदेश के सीएम श्री योगी आदित्यनाथ जी अपने प्रदेश वासियों के साथ खड़ी हैं ।इसका सीधा उदाहरण है योगी आदित्यनाथ जी का निश्चय कि कोई भी आपदा हो जान-माल का नुकसान हो तो उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को राहत देने के लिए तैयार नजर आ रही है ।इसके संदर्भ में योगी आदित्यनाथ जी ने बड़ा ऐलान किया है। जहां आपदा को चिन्हित कर के उसमें रहत राशि देने का ऐलान किया गया है । जिसकी जानकारी आगे दी गई है।

आपदा आने की स्थिति में अगर जान-माल का नुकसान हो तो टोल फ्री नंबर पर पाएं समाधान

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश के लिए टोल फ्री नंबर का ऐलान किया है जहां पर अगर कोई भी आपदा या जान-माल की क्षति होती है उस टोल फ्री नंबर पर आप अब समाधान तुरंत पा सकते हैं टोल फ्री नंबर है 1070।

जानिए कौन सी आपदाओं में आपको सरकार द्वारा राहत राशि दी जाएगी

योगी सरकार ने कुल 20 आपदाएं चिन्हित किए हैं ।

हिम खिसकना आंधी तूफान
चक्रवात भू संकलन
बादल फटना भूकंप
बोरवेल का गिरना कोहरे व शीतलहर
अग्निकांड सीवर सफाई
लू- प्रकोप कीट आक्रमण
बाढ़ सूखा
ओलावृष्टि भारी बारिश अथवा अतिवृष्टि
नाव दुर्घटना डूबकर मृत्यु या घायल होना
आकाशीय विद्युत सर्पदंश

 

जहां अगर कोई भी प्रदेश वासी का नुकसान होता है, तो आपदाओं के अंतर्गत पीड़ित परिवार को राहत राशि प्रदान की जाएगी यही योगी सरकार का संकल्प है।

राहत राशि

मृत्यु होने की स्थिति पर ₹400000 दिए जाएंगे।

शारीरिक विकलांग होने पर 50100 से ₹200000 देने का प्रावधान है।

घायल होने की स्थिति में 4300 से लेकर ₹12700 तक देने का प्रावधान है

मकान का छतिग्रस्त होने पर 3000 से ₹95100 तक का देने का प्रावधान रहेगा।

पशु मृत्यु होने पर 3000 से ₹30000 तक राहत राशि दी जाएगी।

फसल क्षति होने पर 6800 से ₹18000 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से राहत राशि दी जाएगी।

आपदाओं से नुकसान होने पर तुरंत करें कॉल

उत्तर प्रदेश सरकार जनता के साथ है इसके लिए योगी आदित्यनाथ जी ने टोल फ्री नंबर 1070 हेल्पलाइन जारी किया है ।जहां आपदा से नुकसान होने पर राहत आयुक्त कार्यालय के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके तुरंत राहत पाया जा सकता है ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here