योगी आदित्यनाथ ने कहा 2017 से पहले यूपी दंगों का प्रदेश, साधा सपा पर निशाना, फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट के शिलान्यास पर भरी हुंकार

0
451
views
PTI
लखनऊ, 1 अगस्त : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में फॉरेंसिक साइंस इंस्टिट्यूट के शिलान्यास के दौरान योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी एवं अन्य पार्टी को आड़े हाथ लिया ।जहां प्रदेश विकाश की राह पर चल रहे उत्तर प्रदेश को 2017 से पहले दंगा प्रदेश का और विपक्षी पार्टियों को कटघरे में डाला।

फॉरेंसिक साइंस इंस्टिट्यूट का शिलान्यास

एक दिवस एक दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ में फॉरेंसिक साइंस इंस्टिट्यूट का शिलान्यास किया। 207 करोड़ की लागत से बने इस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास के दौरान भाषण में योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी, बसपा एवं अन्य पार्टी को कटघरे में डालते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश एक “दंगा प्रदेश” था जहां अराजक तत्व माफियाओं का राज था।

योगी आदित्यनाथ ने कहा अब दंगा राज्य नही बल्कि कानूनी राज्य होगा यूपी

योगी आदित्यनाथ जी ने भाषण के दौरान कहा कि हम सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश की स्थिति 2017 से पहले क्या था। उत्तर प्रदेश दंगों का प्रदेश माना जाता था। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदलहाल थी। उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश पुलिस बल की पोस्ट खाली पड़ी हुई थी और माफिया राज इस कदर हावी था कि जिस भूमि पर इंस्टिट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंस की स्थापना कर रहे हैं। उस 142 एकड़ की भूमि पर लखनऊ के माफिया ने कब्जा कर लिया था एवं प्लॉटिंग कराने जा रहे थे।अपनी कर्तव्य निष्ठा से भूमि मुक्त करवाया और प्रगति पथ पर ले जाने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।विगत चार साल में बदली यूपी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here