लखनऊ, रविवार को राजधानी लखनऊ में बारिश के साथ मौसम हुआ खुशनुमा, जानिए अगले दो दिन का मौसम का हाल

0
1596
views
Rain in Lucknow 1st August 2021
Indian Express

लखनऊ 1 अगस्त, राजधानी लखनऊ में आज अगस्त महीने की पहली तारीख का मौसम बेहद सुहाना रहा। जहां सुबह से ही ठंडी हवाओं ने छुट्टी के दिन को बेहद खास बना दिया। प्रदेश में जहां वीकेंड पर लॉक डाउन लगा है, वहीं लोग आज रविवार को घर पर ही छुट्टी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं।

lucknow: बारिश ने किया मौसम को खुशनुमा

लखनऊ में आज कुछ जगहों पर तेज व कुछ जगहों पर मध्यम तेज बारिश हुई। लॉक डाउन होने की वजह से सड़कों पर भीड़ कम दिखी। लेकिन कुछ लोग बारिश का मजा लेने घर से बाहर निकले। मौसम की बात की जाए तो पारा एक डिग्री लुढ़का। वहीं बारिश ने उमस भरी गर्मी से लखनऊ वासियों को निजात दिलाई।

मौसम अनुमान

रविवार को जहां लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लखनऊ में हवा चल रही है। वही आद्रता 17 फ़ीसदी मापी गई। मौसम विभाग के अधीक्षक जेपी गुप्ता के अनुसार आने वाले 2 दिनों में बारिश के समाचार है वही धूप छाई रहेगी हफ्ते के अंत में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

यहाँ हो रही तेज़ बारिश

पूरे उत्तर प्रदेश में अब मानसून सक्रिय हो गया है ।जहां यूपी के काफी जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है और मौसम विभाग में  येलो अलर्ट जारी किया गया है।  सिद्धार्थ नगर, सोनभद्र ,मथुरा, अलीगढ़, कानपुर देहात, गोंडा, लखीमपुर, फिरोजाबाद के आसपास में कुछ दिनों से भारी बारिश देखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here