लखनऊ के आलमनगर स्टेशन समेत इन 9 स्टेशन पर पीपीपी मॉडल पर बनेगा गोदाम, व्यापारियों में खुशी की लहर

0
2555
views
Warehouse will be built on PPP model at these 9 stations including Alamnagar station in Lucknow, a wave of happiness among traders
लखनऊ के आलमनगर स्टेशन समेत इन 9 स्टेशन पर पीपीपी मॉडल पर बनेगा गोदाम, व्यापारियों में खुशी की लहर Picture:Lucknow news 24

लखनऊ 21 जनवरी:  गौरतलब है कि भारतीय रेलवे ने व्यापारियों को सुविधा देने के लिए रेलवे माल गोदाम में आधुनिकरण करने का फैसला किया है ।जिसके तहत अब पब्लिक प्राइवेट मॉडल जिसे पीपीपी कभी कहते हैं उसके तहत माल गोदाम बनाए जाएंगे। जिसकी शुरुआत लखनऊ मंडल के सुल्तानपुर स्टेशन से की जाएगी गौरतलब है कि इन माल गोदाम के आधुनिकरण करने के उपरांत व्यापारियों को इससे बेहद सुविधा मिलेगी। वहीं लखनऊ के आलमबाग समेत कुल 9 स्टेशनों पर पीपीपी मॉडल पर माल गोदाम बनाए जाएंगे जिससे कि व्यापारी मंडलों को काफ़ी सुविधा पहुंचेगी।

पीपीपी मॉडल पर बनाए जाएंगे आलमनगर स्टेशनों पर माल गोदाम

Warehouse will be built on PPP model at these 9 stations including Alamnagar station in Lucknow, a wave of happiness among traders
लखनऊ के आलमनगर स्टेशन समेत इन 9 स्टेशन पर पीपीपी मॉडल पर बनेगा गोदाम, व्यापारियों में खुशी की लहर Picture: Lucnow News 24

गौरतलब है कि सरकार निजी कंपनियों के साथ मिलकर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत  पीपीपी मॉडल पर माल गोदाम को बनाएगी । पीपीपी मॉडल के तहत राजधानी लखनऊ में कई विकास के कार्य को अंजाम दिया गया। अब सरकार एवं निजी कंपनियों के साथ सभा गीता के बाद व्यापारियों को सुविधा को देखते हुए रेलवे अब आलमनगर समेत अन्य स्टेशनों पर माल गोदाम बनाएगी। जिसमें की माल गोदाम को हाईटेक बनाया जाएगा जिसमें की कार्य करने वाले लेबर के लिए रूम, व्यापारियों के लिए कक्ष ,मालगोदाम कार्यालय ,लाइट, टॉयलेट, प्रसाधन की व्यवस्था की जाएगी।

उत्तरी रेलवे लखनऊ मंडल के सुल्तानपुर से होगी इस परियोजना की शुरुआत

उत्तरी रेलवे लखनऊ मंडल के सुल्तानपुर स्टेशन से पीपीपी मॉडल के तहत माल गोदाम क्या आधुनिकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। वहीं इसके तहत व्यापारियों को सुविधा दी जाएगी। जिसमें बेहतर रोशनी, लाइट, कारीगर का रूम। व्यापारियों के लिए कक्ष, माल गोदाम के लिए कार्यालय, शौचालय, पीने का पानी के लिए बेसिन आदि का निर्माण करवाया जाना है।

इन स्टेशनों पर बनेंगे माल गोदाम

कि लखनऊ के आलमनगर स्टेशन सहित उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अलग-अलग स्टेशनों पर पीपीपी मॉडल के तहत माल गोदाम बनाए जाएंगे जिसमें ।

1अमौसी

2.मोहनलालगंज

3.शिवपुर

4.गौरीगंज

5.शाहगंज

6.आलमनगर

7.सिंदुरवा

8.सोनिक

9.दरियापुर है।

2.5 करोड़ लगेगी लागत से पूरी होगी परियोजना

आलमनगर स्टेशन समेत  9 स्टेशनों पर पीपीपी मॉडल के तहत माल गोदाम बनाए जाएंगे। इसके शुरुआत लखनऊ मंडल के सुल्तानपुर स्टेशन से होगी। वही आपको बता दें कि इन परियोजना में कुल 2.5 करोड़ की लागत लगेगी वहीं सरकार एवं निजी कंपनियों के साथ मिलकर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बनाने वाले कंपनी को ना केवल माल गोदाम का निर्माण करना होगा ,वहीं इसके रखरखाव के लिए 5 वर्ष की अनुबंध पर भी करार करना होगा। जैसे कि या माल गोदाम कि मेंटेनेंस की भी पूर्ण व्यवस्था हो पाए।

 

­

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here