कोरोना से लड़कर यूपी की बहु अंकिता जैन ने UPSC में हासिल किया तीसरा रैंक, जज्बे को सलाम

0
501
views
कोरोना से लड़कर यूपी की बहु अंकिता जैन ने UPSC में हासिल किया तीसरा रैंक, जज्बे को सलाम

यूपी की बहु अंकिता जैन आज वो नाम हैं जिनकी साहस, बुलंद हौसला, लगन और जज्बे की मिसाल यूपी के साथ पूरा भारत दे रहा है। अपने चौथे प्रयास में आगरा की अंकिता जैन ने (UPSC topper Ankita Jain) ने UPSC में तीसरा पायदान हासिल कर पूरे यूपी को गौरवान्वित किया है। गौरतलब है की हाल में ही अंकिता जैन की शादी अभिनव त्यागी के साथ हुई है जो खुद IPS अधिकारी हैं तथा महाराष्ट्र जोन में हैं। अब अंकिता जैन आगरा की बहु हैं मूलतः वह दिल्ली से हैं ।

अंकिता के जज्बे ने कोरोना को भी दी मात

कोरोना से लड़कर यूपी की बहु अंकिता जैन ने UPSC में हासिल किया तीसरा रैंक, जज्बे को सलाम

द हिंदू से बात के दौरान अंकिता ने कहा की वह कोविड का शिकार तब हुई जब मेंस की परीक्षा में महज एक महीना बचे थे। क्या होगा कैसे होगा समझ नहीं आ रहा था ,लेकिन उन्होंने अपने पढ़ाई पर ध्यान दिया और परीक्षा की  तैयारी जम कर की, वहीं परिवार ने इस मौके पर उनका पूरा साथ दिया, जिससे वह आज इस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं।

आगरा के डिफेंस स्टेट में रहती हैं अंकिता

अंकिता बतौर अकाउंट सर्विस ऑफिसर साल 2018 में कार्यरत थी। जहां हाल में तीन महीने पहले उनकी शादी हुई है। शादी होने के उपरांत वह दिल्ली से अब आगरा में शिफ्ट हो गयीं हैं ।उनके ससुर राकेश त्यागी और सास सविता त्यागी पेशे से डॉक्टर हैं।

बहन ने खूब दिया साथ

UP's daughter-in-law Ankita Jain secured third rank in UPSC by fighting Corona, salute to the spirit
कोरोना से लड़कर यूपी की बहु अंकिता जैन ने UPSC में हासिल किया तीसरा रैंक, जज्बे को सलाम

गौरतलब है की अंकिता जैन की बहन वैशाली जैन ने इस UPSC की परीक्षा में 21 वें स्थान पर रहीं और हैरानी की बात यह की अंकिता ने जिस नोट्स से तैयारी की वह उनकी बहन वैशाली ने ही बनाकर उनको दिया था। पहले अंकिता ऑफलाइन क्लास कर रही थीं लेकिन बाद में वह ऑनलाइन क्लास करने लगी। जिससे उन्हें काफी फायदा हुआ ।

सफलता का दिया यह मंत्र

अंकिता जैन ने कहा की विद्यार्थियों को अधिक सोर्स मैटेरियल की ओर नहीं भागना चाहिए। जितना भी मैटेरियल है उसके संतुलित करें और बार बार उसको पढ़ें जिससे कन्फ्यूजन ना रहें। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अंकिता जैन के अनुसार उन्होंने चौथे प्रयास में कामयाबी हासिल की वहीं उन्होंने मेहनत नहीं छोड़ा। सच्ची लगन मेहनत से आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं। जीवन में अनुशासन के साथ कड़ी मेहनत करें सफलता कदम चूमेगी।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here