UP B.Ed प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी: लखनऊ के आशु राणा टॉपर, लड़कियों में झांसी की भावना मिश्रा ने मारी बाजी

0
720
views
UP B.Ed Entrance Exam Result Released: Ashu Rana Topper of Lucknow, Bhavna Mishra of Jhansi beats girls
UP B.Ed Entrance Exam Result Released: Ashu Rana Topper of Lucknow, Bhavna Mishra of Jhansi beats girls

लखनऊ विश्वविद्यालय के बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का नतीजा की घोषणा कर दी गई है ।जहां लखनऊ के आशु राणा ने इतिहास रच दिया है। आशु राणा ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है। वहीं महिला वर्ग की बात की जाए तो भावना मिश्रा जो की झांसी की हैं उन्होंने टॉप किया है।

आशु राणा के जानिए नंबर

लखनऊ के आशु राणा जिन्होंने टॉप किया उनके कुल 340 अंक रहे जिसमें पेपर वन में उन्होंने 166.667 तथा पेपर 2 में उन्होंने 173.333 अंक अर्जित किए। गौरतलब है की एजाज अहमद जो की दूसरे पायदान पर रहे उनके कुल 338 अंक थे। केवल दो अंकों से आशु राणा ने बाजी मारी।

रैंक  नाम  अंक 
1 आशु राणा 340
2 एजाज अहमद 338
3 अजय गौर 337.3
4 सक्षम 336.6
5 अक्षय कुमार मिश्रा 336

 

भावना मिश्रा के जानिए  नंबर

UP B.Ed Entrance Exam Result Released: Ashu Rana Topper of Lucknow, Bhavna Mishra of Jhansi beats girls

भावना मिश्रा झांसी की निवासी हैं जिन्हें महिला वर्ग में टॉप किया है । जिनके कुल 328.666 अंक रहे । वहीं ओवरऑल रैंकिंग की बात की जाए तो भावना मिश्रा 17वीं रैंक पर रहीं।

टॉप 5 महिला छात्रा

रैंक  छात्र  अंक 
1 भावना मिश्रा 328.6
2 प्रज्ञा गुप्ता 328
3 कृतिका गुप्ता 326
4 अनमोल 326
5 निधि बंसल 325

 

गौरतलब है कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे लखनऊ विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है जहां छात्र लॉगिन करके परिणाम को देख सकता है वही कैटेगरी के साथ रैंक स्टेट रैंक दोनों पेपरों के अंक भी प्राप्त कर सकता है

आज 27 अगस्त को लगभग 2:00 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने परिणाम जारी करते हुए सभी प्रतिभागियों जो कि पास हुए हैं उन्हें बधाई दी एवं यह भी बताया कि आशु राणा ने टॉप किया है एवं महिला वर्ग में भावना मिश्रा ने टॉपर टॉपर रही है।

गौरतलब है कि लखनऊ विश्वविद्यालय मैं कोई उत्तर प्रदेश के 75 जिले जनपद में 1476 सेण्टर पर सुबह और शाम के 2 शिफ्ट में परीक्षा को सफलतापूर्वक करवाया ।वही 591305 छात्र ने प्रवेश परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करवाया था। लेकिन 533447 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here