लखनऊ में मूसलाधार बारिश ने ढाया कहर, स्कूल कॉलेज 17-18 सितम्बर को बंद, लखनऊ एयरपोर्ट व RTO का हाल बेहाल, नगर निगम में घुसा पानी

0
986
views
लखनऊ में मूसलाधार बारिश ने ढाया कहर, स्कूल कॉलेज 17-18 सितम्बर को बंद, लखनऊ एयरपोर्ट व RTO का हाल बेहाल, नगर निगम में घुसा पानी pic credit: social media

पूरे यूपी में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। अलग अलग जगहों से जल भराव के साथ हादसे के भी खबर आ रही हैं।

कहीं पेड़ गिरने की खबर है तो कहीं बिजली के खंभे गिरने की सूचना मिली है। पूरा लखनऊ में बिजली की व्यवस्था चरमराई हुई है। इंद्रानगर, एल्डिको, विवेक खंड 2, विभूतिखंड आदि में बिजली 9 घटें से ऊपर कटी रही।

योगी सरकार ने दिया 17 व 18 सितंबर को स्कूल और कॉलेज में छुटी

मौसम के विकराल रुख को देखते हुए सरकार ने लखनऊ समेत  पूरे यूपी में कक्षा एक से 12 तक के स्कूल तथा सभी कॉलेज में छुटी घोषित की है। गौरतलब है की सब कुछ ठीक रहने की स्तिथि की स्कूल और कॉलेज अब सोमवार को पुनः खुलेंगे।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि के दृष्टिगत सभी मंडलायुक्त जिलाधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत के कार्य संचारित करने का निर्देश दिया है। जिसके तहत अगले 2 दिन 17 व 18 सितंबर 2021 को प्रदेश में सभी स्कूल कॉलेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद करने के निर्देश दिए गए ।

एयरपोर्ट, नगर निगम तथा ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ की स्तिथि हुई खराब

लखनऊ एयरपोर्ट में घुसा पानी

लखनऊ का लगभग दो तिहाई हिस्सा बारिश की वजह से जलमग्न है। वहीं जल जमाव के कारण कई जगह ट्रैफिक में भी बाधा पहुंची। वीआईपी कहे जाने वाले वाले पॉश इलाके भी बारिश की चपेट में हैं। एयरपोर्ट जाने वाले रोड पर काफी पानी दिखा । वहीं आरटीओ ऑफिस पूरा जलमग्न दिखा । हालत बेहद खराब है।

लखनऊ में मूसलाधार बारिश ने ढाया कहर, स्कूल कॉलेज 17-18 सितम्बर को बंद, लखनऊ एयरपोर्ट व RTO का हाल बेहाल, नगर निगम में घुसा पानी

चारबाग, क्लब हाउस , बालू अड्डा , फैज्जुला गंज आदि जगहों पर भारी जल जमाव है।आलम यह है की राजधानी लखनऊ की रख रखाव करने वाला नगर निगम के अंदर पानी का भराव है।

लखनऊ में मूसलाधार बारिश ने ढाया कहर, स्कूल कॉलेज 17-18 सितम्बर को बंद, लखनऊ एयरपोर्ट व RTO का हाल बेहाल, नगर निगम में घुसा पानी

मौके की नजाकत तो भांपते हुए लखनऊ में नगर निगम और यूपी विद्युत बोर्ड ने फोन नंबर मुहैया करवाया है।

लखनऊ में रिकॉर्ड 100+ मिलीमीटर से अधिक बारिश

लखनऊ में मूसलाधार बारिश ने ढाया कहर, स्कूल कॉलेज 17-18 सितम्बर को बंद, लखनऊ एयरपोर्ट व RTO का हाल बेहाल, नगर निगम में घुसा पानी

बारिश ने पहले लखनऊ वासियों को उमस और गर्मी से निजात दिलाई। वहीं 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने से जन जीवन पर अच्छा खासा असर देखने मिला है।

भारी वर्षा को देखते हुए जन समस्या का निदान करने हेतु प्रशासन द्वारा नंबर किया गया जारी

लखनऊ में मूसलाधार बारिश ने ढाया कहर, स्कूल कॉलेज 17-18 सितम्बर को बंद, लखनऊ एयरपोर्ट व RTO का हाल बेहाल, नगर निगम में घुसा पानी

किसी भी समस्या जलभराव रिक्शा पतन होने पर नगर निगम हेल्पलाइन नंबर 6389 300 137, 6389 300 138, 6389 300 139 पर वितरित ब्रेकडाउन हेतु हेल्पलाइन नंबर 912 तथा अन्य किसी समस्या हेतु इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के नंबर 0522 452 3000 पर समस्या को दर्ज करवाकर धैर्य पूर्वक निस्तारण की प्रतीक्षा करें।

अधिक से अधिक इस पोस्ट को फैलाए, जिम्मेदार नागरिक बनने का हक अदा करें। सभी तक यह पोस्ट पहुंचाएं। काम पड़ने पर ही घर से निकले ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here