
राजधानी लखनऊ में बीती रात आफत की बारिश हुई। बारिश ऐसी की पूरी राजधानी को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा। लगातार 15 घंटे में 222 मिमी बारिश होने की वजह से नगर निगम की पोल खुल गई। अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने वाले नगर निगम के खुद के प्रांगण में पानी का जमाव इसकी गवाही देने लगा। वहीं गोमती नगर में कई जगह पेड़ गिरने की खबर आई जहाँ यूनिवर्सल बुक डिपो, उजाला मार्केट के पास एक विशालकाय पेड़ गिरा।विराट खंड में नुकीला रोड का गेट रोड पर गिरा मिला, विवेक खंड में ट्रिंका होटल के पास पेड़ हाई टेंशन वायर पर झूलता दिखाई दिया । आगे खबर विस्तार से ।
विशालकाय पेड़ उजाला मार्केट, यूनिवर्सल बुक शॉप ( नीलकंठ के पास गिरा)
गोमती नगर के यूनिवर्सल बुक शॉप के रास्ते विशालकाय पेड़ गिरा, गनीमत यह रही की इतने बड़े पेड़ के चपेट में ना ही कोई वाहन आया ना ही किसी की हताहत होने का समाचार मिला। पेड़ इतना बड़ा है की पूरे 20 फीट रोड को घेर लिया। ना ही कोई आवाजाही हो रही है । लोगों को अलग परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना के लिए नगर निगम को दोषी करार दिया जा रहा है।
खबर लिखे जाने तक नगर निगम है गायब
गौरतलब है को गुरुवार के रात्रि में काफी बारिश हुई । तेज हवाओं की वजह से गोमती नगर में कई पेड़ जड़ से अलग हो गए। कई बिजली के तार पर गिरे तो गोमती नगर के कई रोड पर जाम लग गया। हालाकिं लोगों ने नगर निगम को संपर्क साधा लेकिन अभी भाई कई लोगों की समस्या जस की तस बानी हुई है ।
नगर निगम नहीं ले रही सुधी
गोमती नगर के उजाला मार्केट के व्यापारी और यूनिवर्सल बुक डिपो के पास रहने वाले लोगों ने नगर निगम से विशाल पेड़ को हटाने के लिए कंप्लेन की है, लेकिन अभी तक कार्यवाहीं नहीं हुई है। आंकड़ों के अनुसार गोमती नगर में कुल 45 से अधिक छोटे बड़े पेड़ गिरने की खबर है। पेड़ गिरने की वजह से बिजली के तार टूटे आलम यह रहा की विवेक खंड में 8 घंटे से अधिक बिजली गुल रही।
बारिश से तरबतर हुआ लखनऊ, विवेक खंड के ट्रिका के पास हाई वोल्टेज तार पर गिरा हुआ है पेड़
लखनऊ के गोमती नगर के ट्रिंका होटल के सामने पेड़ बिजली की हाई वोल्टेज तार पर गिरा हुआ है और लोग आवाजाही कर रहे हैं। कब वह हाई टेंशन वायर किसी को अपने चपेट में ले यह कहना मुश्किल है। नगर निगम से इसकी शिकायत की गई है, लेकिन अभी सुध नहीं ली गई है।
विराट खंड में जानलेवा कटीला रोड ले सकता है लोगों की जान
विराट खंड-एक में भारी बारिश और आंधी की वजह से एक कटीला गेट रोड पर आ गिरा है। अंधेरे में किसी भी जान उस कटीले रोड के लगने से हो सकती है। निवेदन है की अगर आप विराट एक से निकाल रहे हैं तो ध्यान देकर वाहन चलाए।
नगर निगम के हेल्प लाइन नंबर पर करें कॉल
आपके घर के आसपास अगर कोई भी पेड़ तार , बिजली का पोल गिरा है तो तुरंत आप नगर निगम को सूचित करें । नगर निगम ने हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिया है।
| 6389300137 | 6389300138, | 6389300139 |









