
लखनऊ 13 जनवरी अगर आप लखनऊ जंक्शन से ट्रेन द्वारा सफर करने जा रहे हैं तो आपको हाल में किये गए पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करना होगा। वही यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन 45 मिनट पहले पहुंचने की दरकार होगी। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर रेलवे ने गाइड लाइन जारी की है जिसमें की स्पेशल कोविड-19 स्क्वाड की टीम का गठन किया गया है ।जिसके तहत तीन टीमों को लखनऊ जंक्शन पर लगाया गया। वहीँ यात्रियों को यह निर्देश भी दिए गए हैं अधिक भीड़-भाड़ से बचने के लिए अब यात्रियों को 45 मिनट पहले स्टेशन पहुंच जाना होगा ।
सिक्योरिटी चेक और RTPCR टेस्ट
गौरतलब है की आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट लखनऊ के चारबाग़ स्टेशन और लखनऊ जंक्शन पर करवाए जा रहें हैं अतः यात्रियों को ये टेस्ट रेलवे स्टेशन पर करवाने में समय भी लग रहा है । वहीँ सिक्योरिटी चेक के समय भी यात्रियों को सोशल डिस्टन्सिंग का अनुपालन करना होगा और अपनी बारी आने के बाद ही बैगेज बेल्ट में सामान की पड़ताल के बाद यात्री स्टेशन में प्रवेश कर पायेगें । इन सभी चीजों के लिए यात्रियों को थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर स्टेशन आने की दरकार होगी।
एडवाइजरी हुई जारी
गाड़ियों के बोर्डिंग और डिबोर्डिंग पर रेसबुल की तैनाती कर स्टेशन पर यात्रियों में सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करवाया जाये ।
स्टेशन पर आने और जाने वाले पॉइंट पर रस्सी बांध कर एंट्री और एग्जिट गेट पर यात्रिओं को क्रमबद्ध भेजा जाये ।
स्टेशन पर फुट ऑपरेटेड सैनिटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा।
यह सुनिश्चित किए जाएगा कि केवल यात्रा करने वालों का ही प्रवेश स्टेशन में हो।
एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग करवाई जाए।
एंबुलेंस, चिकित्सा संबंधी बंदोबस्त की व्यवस्था की जाए
अनाधृकित प्रवेश को इंजीनियर विभाग की मदद द्वारा बंद करवाया जाए।
केवल सीमित अधिकृत प्रवेश द्वार को खोला जाए।
टीटीई द्वारा यात्रियों को यात्रा के लिए कोच आदि के बारे में सहायता प्रदान की जाए।
आने जाने वाले यात्रियों को मांस को धारण करने एवं समाजिक दूरी का पालन करने हेतु जागरूक किया जाए।
प्रदेश सरकार भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित कराया जाए।
उपरोक्त कार्रवाई के दौरान किए गए सराहनीय कृत की फोटो वीडियो विवरण तैयार किया जाए एवं मुख्यालय को प्रेषित किया जाए।
सभी बैरक ज्वाइन स्टाफ रह रहे हैं एवं पोस्ट कार्यालय अनिवार्य रूप से सैनिटाइज कराना सुनिश्चित किया जाए।
सभी सदस्यों को बचाव हेतु उपलब्ध कराए गए सभी उपकरण मास्क हैंड क्लब्स फेशियल इत्यादि ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से धारण करना सुनिश्चित करें सभी स्टाफ यात्रियों रेल कर्मियों से एवं आपस में पर्याप्त दूरी सुनिश्चित की जाए।
चेकिंग किए बिना किसको भी स्टेशन में प्रवेश ना दिया जाए।
बाहर से आने आने वाली गाड़ियों के यात्रिओं पर पैनी नज़र

आपको बात दें की चेन्नई , महाराष्ट्र , दिल्ली , साउथ से आने वाली ट्रेनों के यत्रियों के एंटीजेन टेस्ट करवाया जा रहा है । जिसके लिए तीन टेस्ट टीम का गठन किया गया है । यह टीम स्टेशन से आने और जाने वाले यात्रिओं खासकर बुजुर्ग यात्रियों की टेस्ट करते हैं ।
तीन मेडिक टीम पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन पर मौजूद
गौरतलब है की तीन मेडिकल टीम को लखनऊ जंक्शन पर लगाया गया है । वहीँ यह टीमें तीन शिफ्ट में कार्य कर रहीं हैं । पहला शिफ्ट सुबह के 8 बजे से 3 बजे तक कार्य कर रहा है । वहीँ दूसरे शिफ्ट में 3 बजे से 8 बजे तक मेडिकल की टीम काम करेगी । इसके उपरांत 11 बजे रात्रि से सुबह 8 बजे तक की शिफ्ट में मेडिकल डिपार्टमेंट के लोग रेलवे स्टेशन पर कार्य कर रहे हैं । आपको बता दें की यह टीम लोगों के साथ प्रशासन की मदद कर रहीं है इसलिए टेस्ट के लिए ना नहीं करे और इस मिशन को प्रोत्साहित करें ।
मास्क ना पहनने पर स्टेशन में प्रवेश वर्जित

गैरतलब है लखनऊ जंक्शन के गेट पर ही पुलिस बल तैनात हैं और मास्क के बिना 500 रुपये का दंड भी लिया जा रहा है । वहीँ बिना मास्क के लखनऊ जंक्शन में प्रवेश वर्जित कर दी गई है ।









