18 महीनों में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर दौड़ेंगी गाड़ियां, 45 मिनट में दूरी होगी तय, 3डी एएमजी तकनीक बनाएगा सड़क को मक्खन

0
540
views
Lucknow-Kanpur Expressway3D AMG technology
18 महीनों में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे पर दौड़ेंगी गाड़ियां, 45 मिनट में दूरी होगी तय, 3डी एएमजी तकनीक बनाएगा सड़क को मक्खन Picture: Lucknow News 24

लखनऊ 14 जनवरी : तो तैयारी कर लीजिए, अब महज 18 महीनों में लखनऊ से कानपुर जाने के लिए 3डी एएमजी तकनीक से एनएचएआई 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर जाने का सपना साकार करेगा। जिसके लिए सभी कागजी कार्यवाही को मुकम्मल तौर पर पूरी कर ली है। वहीं टेंडर की प्रक्रिया के सभी पेपर संबंधित कार्य को अब पूरा कर लिया गया है। अब एनएचएआई 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर तक के लिए एक्सप्रेसवे बनाएगी। आपको बता दें की एनएच6 को कुल 18 महीनों में पूरा कर लिया जायेगा। जहां पहली बार एनएचएआई 3 डी एएमजी जिसे ऑटोमेटेड मशीन गाइडिंग कहते हैं उसके द्वारा टिकाऊ और अधिक साल चलने वाली एक्सप्रेसवे का निर्माण करेगी।

3 डी एएमजी से दुगुनी होगी एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता 3D AMG technology)

आपको बता दें की इस बार  एनएच6 पर एनएचएआई  पहली बार गुणवत्ता और विश्वस्तरीय एक्सप्रेस का 3d ऑटोमेटिक मशीन गार्डन एवं लोगों नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम दौरा कर रही है । 18 महीनों में लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में  सफर तय कर  सकेंगे ।

4200 करोड़ रूपये होंगे लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे पर खर्च Lucknow-Kanpur Expressway)

आपको बता दें की दो फेज में कार्य को पूरा किया जायेगा। जिसमें की एलिवेटेड रोड के साथ बाईपास आदि भी बनाए जाएंगे। वहीं लखनऊ से कानपुर एक्सप्रेसवे की कुल लागत 3400 करोड़ रूपये की तय की गई है वहीं बाकी बचे पैसे को भूमि अधिग्रहण में खर्च किया जाना है। आपको बता दें की अगर 3 डी ऑटोमेटेड मशीन गाइडेंस प्रभावशाली रहीं  तो देश में बनने वाले अगले एक्सप्रेसवे में इसकी कार्य प्रणाली का इस्तेमाल किया जाएगा। आपको बता दें कि ऑटोमेटेड मशीन गाइडनेस के सहारे  सड़क की गुणावता में बढ़ोतरी होगी वहीं निर्माण की गति को यह तेज करेगा। इस प्रणाली से एक्सप्रेसवे की सड़क टिकाऊ होगी। वहीं तकनीक से बनने वाले इस रोड में स्मूथनेस जबरदस्त होगी। जहां यात्रियों को

दो फेज में होंगे कार्य

आपको बता दें की कार्य को दो भागों में बाटा गया है। वहीं पहले फेज में 17.5 किमी का कार्य पूरा किया जायेगा जिसमें की एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी वहीं दूसरे फेज में 45.2 किमी का कार्य 1725 करोड़ की लागत से पूरा होगा। वहीं पहले फेज के लिए 1675 करोड़ रूपये खर्च होंगे।

सेंसर और कंप्यूटर संचालित मशीनों से होगी निगरानी

आपको बता दें की टेक्नोलॉजी का पूरा प्रयोग इस एक्सप्रेसवे पर किया जायेगा। जहां सेंसर और कंप्यूटर संचालित मशीनों द्वारा सामानों गुणावता और मानकों पर नजर रखी जायेगी वहीं हर दिन की रिपोर्ट पर समीक्षा बैठक के लिए टीम बनाई जाएगी। प्रोयोजना निर्देश के आदेशानुसार रिकॉर्ड समय में लखनऊ से कानपुर तक का 63 किमी का सफर 45 मिनट पर पूरा किया जाएगा।

लखनऊ – कानपुर एक्सप्रेस वे : 18 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे पर 18 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनेगा, वहीँ 23 पुल का भी निर्माण किया जायेगा कानपुर एक्सप्रेस वे के रूट के बारे में बात करें तो प्रस्तावित रूट के अनुसार शहीद पथ रिंग रोड से बंथरा दतौली कांथा, तौरा, नरोना होते हुए अमरसास होते हुए कानपुर एक्सप्रेस वे निकलेगा । वहीँ  सिंगल पिलर पर 6 लेन एलिवेटेड रोड बनाया जायेगा  6 लेन की एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे वहीँ एक टोल प्लाजा प्रस्तावित किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here