लखनऊ की टीम में यूपी के इन 3 लाल को मिली जगह, रैना समेत इन 15 प्लेयर्स को नहीं मिला खरीदार

0
1586
views
These 3 Lals of UP got place in Lucknow team, these 15 players including Raina did not get buyer
लखनऊ की टीम में यूपी के इन 3 लाल को मिली जगह, रैना समेत इन 15 प्लेयर  को नहीं मिला खरीदार PC:Twitter

लखनऊ 14 फ़रवरी : लखनऊ समेत यूपी के क्रिक्रेट प्रेमियों को आईपीएल 2022 के ऑक्शन का इंतजार था। जहां मेंटर के तौर पर नियुक्त किए गए गौतम गंभीर और एंडी फ्लावर की जोड़ी के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम किन किन प्लेयर्स को टीम में जगह देगी ये असमंजस बरकरार था लेकिन 13 और 14 फरवरी को हुए टाटा आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के बाद सभी अटलकों से पर्दा हट गया है। जहां लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में राजधानी लखनऊ के 3 प्लेयर्स को तो जगह मिली लेकिन सुरेश रैना समेत इन 14 प्लेयर्स को कोई खरीदार ना मिल पाना बेहद दुखद रहा। वहीं आपको बता दें की लखनऊ के कप्तान इस वर्ष लोकेश राहुल होंगे जो की वर्तमान समय में भारतीय टीम के उपकप्तान पद पर हैं।

लखनऊ की टीम में यूपी के इन 3 बेटों का चयन

कानपुर के अंकित राजपूत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने टीम में किया शामिल ।

मेरठ के कारण शर्मा को भी लखनऊ सुपर जायंटस की टीम में जगह मिली है।

मोहसिन खान जो को संभल के हैं उन्हें भी टीम में जगह दी गई है।

यूपी के ये अलग अलग प्लेयर दूसरे टीम का बने हिस्सा

1.गौरतलब है की मेरठ के प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में जगह मिली है। जहां प्रियम गर्ग को हैदराबाद की टीम ने 20 लाख की बेस मूल्य पर एक बार फिर टीम में जगह दी है।

2.कोलकाता से रिलीज होने के बाद 2 करोड़ देकर दिल्ली ने कुलदीप यादव को अपने खेमें में शामिल किया।

3.भुवनेश्वर कुमार जो  की मेरठ से हैं उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 4.20 करोड़ में शामिल किया।

4 करोड रुपए देकर कार्तिक त्यागी जोकि हापुड़ से हैं उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने खेमे में शामिल किया ।

5) 7.5 करोड़ देकर शिवम मावी जो की  नोएडा के हैं, उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स समिति में शामिल किया ।

6) 3.20 कोर्ट में यश  को गुजरात टाइटंस टीम में जगह दी जो की  प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं।

7) 2000000 के बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस ने आर्यन को अपनी टीम में जगह दी जो कि मुरादाबाद से ताल्लुक रखते हैं।

8) 2000000 रुपए में ध्रुव को राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया जो कि आगरा से ताल्लुक रखते हैं।

यूपी के इन प्लेस को नहीं मिला कोई खरीददार

सुरेश रैना

अमित मिश्रा

पीयूष चावला

समीर रिजवी

सौरव कुमार

वासु

अक्षदीप नाथ

जीशान अंसारी

संदीप कुमार

मोहित

जमशेद

आतिफ खान

पूर्णांक

शिवम शर्मा

यशोवरन सिंह

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here