इंतज़ार ख़त्म, लखनऊ के झीलों पर होंगे लेज़र शो, रीसाइक्लिंग थीम पर विकसित होंगे झीलें, ये होंगी खूबियां 

0
1590
views
The wait is over, there will be a laser show on the lakes of Lucknow, the lakes will be developed on the theme of recycling, these will be the features
इंतज़ार ख़त्म, लखनऊ के झीलों पर होंगे लेज़र शो, रीसाइक्लिंग थीम पर विकसित होंगे झीलें, ये होंगी खूबियां 

लखनऊ 8 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की खूबसूरती निखारने के लिए एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने शहर के बड़े जलाशयों को चिन्हित कर उसमें थीम पार्क बनाने की संभावनाओं को तलाशने का निर्देश दे दिया है। जिसके तहत लखनऊ शहर में झीलों और जलाशयों का चुनाव होगा उन पर लेजर शो, बॉलीवुड और कार्टून थीम पर पार्क को विकसित किया जाएगा आगे खबर विस्तार से।

कठौता झील, जनेश्वर मिश्र पार्क, रिवर फ्रंट तथा एल्डिको जलाशय बन सकता है विकल्प

इंतज़ार ख़त्म, लखनऊ के झीलों पर होंगे लेज़र शो, रीसाइक्लिंग थीम पर विकसित होंगे झीलें, ये होंगी खूबियां

बदहाल और उपेक्षा के कारण लखनऊ के कई झील की सुंदरता विलुप्त हो गई है ।वही एलडीए के नए कार्यक्रम के अनुसार इन सभी झीलों और जलाशयों का कायाकल्प कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। जहां पर लखनऊ वासी पहुंच कर आनंद का अनुभव कर सकेंगे। वही बुद्धेश्वर मोहना रोड व एल्डिको स्थित झीलों  की कायाकल्प की जाएगी ।इसके तहत झील के पानी के साफ-सुथरा किया जाएगा ।पूरे इलाके को ग्रीन जोन में तब्दील किया जाएगा ।वहीं पर्यटकों के लिए वोटिंग एवं लाइटिंग की भी सुविधा कराई जाएगी।

झीलों व बड़े जलाशयों पर लगवाए जाएंगे सोलर पैनल

The wait is over, there will be a laser show on the lakes of Lucknow, the lakes will be developed on the theme of recycling, these will be the features
इंतज़ार ख़त्म, लखनऊ के झीलों पर होंगे लेज़र शो, रीसाइक्लिंग थीम पर विकसित होंगे झीलें, ये होंगी खूबियां

एलडीए उपाध्यक्ष श्री अजय त्रिपाठी जी के अनुसार राजधानी लखनऊ के शहरी सौंदर्यीकरण  के लिए इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत चल रही है। जिसके तहत राजधानी लखनऊ के बड़े जलाशयों पर सोलर पैनल लगवा कर रोजाना शाम को लेजर शो दिखाया जाएगा ।विभागीय बैठक के दौरान एलडीए उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी जी ने आला अधिकारियों से संवाद कर संभावनाएं तलाशने के लिए उन्हें निर्देशित किया है।

ये होंगी खूबियां

1.झीलों का कायाकल्प कर रीसाइक्लिंग थीम पर पार्क बनाए जाएंगे।

2 खूबसूरती को निखारने के लिए जलाशयों पर सोलर पैनल लगवाए जाएंगे जिससे रोजाना शाम लेजर शो लखनऊ वासियों के लिए किया जा सके।

3. आजादी के आंदोलन रीसाइक्लिंग कार्टून और बॉलीवुड थीम पार्क बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

4. रिमोट सेंसिंग विभाग के जरिए लखनऊ की जीआईएस 3डी मैपिंग करवाई जाएगी।

5.पर्यटकों के लिए वोटिंग एवं लाइटिंग की भी सुविधा कराई जाएगी।

लखनऊ शहर को मिलेगा एक और ट्रैवल डेस्टिनेशन

इंतज़ार ख़त्म, लखनऊ के झीलों पर होंगे लेज़र शो, रीसाइक्लिंग थीम पर विकसित होंगे झीलें, ये होंगी खूबियां

 राजधानी लखनऊ में कई शानदार पर्यटन स्थल है, जहां पर पर्यटकों का भारी हुजूम देखने मिलता है ।वही झीलों का कायाकल्प कर उसमें लेजर शो होने के बाद लखनऊ वासियों को एक और पर्यटन डेस्टिनेशन मिल जाएगा। जहां पर वह समय व्यतीत कर आनंद का अनुभव कर पाएंगे इसके साथ ही बच्चों को बॉलीवुड और कार्टून के तर्ज थीम भी मिलने के आसार हैं । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here