Lucknow News:आज से यूपी में खुले 6 से 8वीं के स्कूल, अभिभावकों को करना होगा ये काम, नहीं तो बच्चों को लौटा दिया जायेगा घर

0
995
views
Lucknow News: Schools of 6th to 8th open in UP from today, parents will have to do this work otherwise the children will be returned home

लखनऊ: यूपी में अब पूरी तरह अनलॉक हो चुका है जिसके तहत अब सरकार स्कूल व कॉलेज को खोल रही है । वहीं कल्याण सिंह की निधन की वजह से सार्वजनिक अवकाश के बाद आज से फिर से कक्षा 6 से 8 तक की स्कूल खोल दिए गए हैं।

शिक्षा अधिकारियों द्वारा जारी निर्देश

गौरतलब है की कक्षा 9 से लेकर 12वीं के छात्रों के लिए पहले ही 16 अगस्त से स्कूल खोल दिए गए थे । वहीं गाइड लाइन के तहत अब हर बच्चे के अभिभावक को बच्चों को भेजने के लिए लिखित अनुमति प्रदान करना अनिवार्य होगा। वहीं स्कूल में सभी बच्चों को जाना अनिवार्य नहीं है।बच्चे घर में ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। अभिभावक को अगर लगता है की उनका बच्चा स्कूल जाये तो इससे पहले उनका लेटर सिग्नेचर के साथ मुहैया करवाया जाये ।

50 फीसदी के साथ चलेंगे स्कूल

गौरतलब है की , गौरतलब है कि कक्षा 2 शिफ्ट में चलाए जाएंगे । जहां सुबह की शिफ्ट 8:00 बजे से शुरू होगी । वही सभी बच्चे को मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। स्कूल 50 फ़ीसदी की क्षमता के साथ स्कूल चलाया जायेगा। एक शिफ्ट तीन घंटे की होगी जहां पहला शिफ्ट 8 से लेकर सुबह के 11 तक चलेगी। दूसरा शिफ्ट 11.30 से 2.30 मिनट तक चलेगी।

कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

दो गज की दूरी के साथ मास्क पहनना अनिवार्य होगा।स्कूल में हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। कोई भी बच्चा कॉपी आदि एक्सचेंज नहीं करेगें। स्कूल में सेनेटाइजेशन का पूर्ण प्रबंध रहेगा। वहीं बाद में स्कूल प्रशासन पर कोई इल्जाम ना लगाए इसलिए लिखित रूप से बच्चों को भेजने के लिए एप्लीकेशन अभिभावक से लिए जायेगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here