भारतीय रेलवे ने दी लखनऊ वासियों को सौगात, 10 अक्टूबर से दशहरा-दिवाली पर चलेंगी फेस्टिवल ट्रेन, विष्णो देवी के लिए भी ट्रेन, यहां देखें लिस्ट

0
646
views
भारतीय रेलवे ने दी लखनऊ वासियों को सौगात, 10 अक्टूबर से दशहरा-दिवाली पर चलेंगी फेस्टिवल ट्रेन, विष्णो देवी के लिए भी ट्रेन, यहां देखें लिस्ट

लखनऊ 9 अक्टूबर : भारतीय रेलवे ने इस बार फिर से दशहरा और दीपावली पर लखनऊ वासियों समेत प्रदेश के कई हिस्सों में रहने वाले लोगों को सौगात दी है ।वहीं राहत भरी खबर आ रही है जहां रेलवे प्रशासन ने वैष्णो देवी कटरा सहित शहर के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

10 अक्टूबर से चलाए जाएंगे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने वैष्णो देवी कटरा, भटिंडा, दिल्ली आदि सहित कई फेस्टिवल ट्रेनों के संचालन करेगी। इन स्पेशल फेस्टिवल ट्रेनों का किराया भी सामान्य किराया ही होगा। किराए में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

01654 फेस्टिवल स्पेशल माता वैष्णो देवी कटरा से 10 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी ट्रेन

भारतीय रेलवे ने दी लखनऊ वासियों को सौगात, 10 अक्टूबर से दशहरा-दिवाली पर चलेंगी फेस्टिवल ट्रेन, विष्णो देवी के लिए भी ट्रेन, यहां देखें लिस्ट

गौरतलब है कि ट्रेन नंबर 01654 फेस्टिवल एक्सप्रेस माता वैष्णो देवी कटरा से 10 अक्टूबर से 21 नवंबर तक सप्ताह में रविवार को ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 11:20 पर चलकर अपने गंतव्य लखनऊ स्टेशन 6:10 पर पहुंचेगी इसके उपरांत यही ट्रेन 11:45 पर वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगी।

ट्रेन रूट

वैष्णो देवी कटरा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन उधमपुर, जम्मू तवी ,पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ पहुंचेगी।

01653 श्री माता वैष्णो देवी कटरा फेस्टिवल स्पेशल

0163 स्पेशल वाराणसी से प्रातः 6:10 में चलकर  लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 10: 55  पर माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

भटिंडा फेस्टिवल स्पेशल (01636)

भारतीय रेलवे ने दी लखनऊ वासियों को सौगात, 10 अक्टूबर से दशहरा-दिवाली पर चलेंगी फेस्टिवल ट्रेन, विष्णो देवी के लिए भी ट्रेन, यहां देखें लिस्ट

10 अक्टूबर से 21 नवंबर तक रविवार व बुधवार को चलेगी 01636 भटिंडा फेस्टिवल स्पेशल ।भटिंडा फेस्टिवल स्पेशल गाड़ी संख्या 01635 बनारस से लखनऊ होते हुए भटिंडा जाएगी ।जहां  लखनऊ में सुबह के 1:50 पर  ये ट्रेन मिलेगी। यह ट्रेन सोमवार और गुरुवार को चलाई जाएगी।

बठिंडा फेस्टिवल स्पेशल का लखनऊ से बठिंडा तक का किराया

यात्रियों को सेकंड सीटिंग के लिए ₹265,  स्लीपर में सफर करने के लिए ₹540 तथा एसी थ्री टियर में सफर करने के लिए ₹1460 का भुगतान करना होगा।

भटिंडा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भटिंडा से लखनऊ होते हुए वाराणसी जाएगी यह सप्ताह में बुधवार और रविवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन भटिंडा से 9:05 पर खुलेगी वही 11:20 पर लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। भटिंडा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के स्टॉपेज की बात की जाए तो मुख्य स्टेशनों में बरनाला पटियाला अंबाला कैंट सहारनपुर मुरादाबाद बरेली के बाद लखनऊ पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 02595 आनंद विहार टर्मिनल फेस्टिवल एक्सप्रेस

02595 आनंद विहार फेस्टिवल एक्सप्रेस

गोरखपुर जंक्शन से लखनऊ जंक्शन के रास्ते यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल जाएगी ।जहां यह ट्रेन लखनऊ में सुबह के 1:15 पर मिलेगी, यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार सप्ताह में 3 दिन चलाई जाएगी । इस स्पेशल ट्रेन में  केवल थर्ड एसी रहेगा जिसका किराया ₹1145 रखा गया है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here