
लखनऊ 11 जनवरी: राजधानी लखनऊ से दिल्ली और मुंबई जाने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों की लिस्ट को देखा जाए तो लखनऊ मेल और पुष्पक एक्सप्रेस का नाम टॉप तीन ट्रेनों में शुमार होता है। जहां दोनों ही ट्रेन अपने नियमित समय और अनुशानन के लिए जानी जाती है और यात्रियों की दशकों से पहली पसंद बनी हुई है। वहीं इस ट्रेन से लगभग हजारों यात्री अपने गंतव्य पर समयानुसार पहुंचते हैं और यात्रियों की पहली पसंद भी है ।यह दोनों वीआईपी ट्रेन । आपको बता दें की लखनऊ से दिल्ली एवं लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में से सबसे पसंदीदा ट्रेनों में लखनऊ मेल और पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन आती है।
लखनऊ मेल और पुष्पक एक्सप्रेस को इस स्टेशन से खोलने की मांग
हाल में ही गोमती नगर स्टेशन का विकास जोरों शोरों से शुरू हो रहा है ।वहीं प्लेटफॉर्म नंबर 6 तक का विकास कर दिया गया है। जहां अब लखनऊ मेल और पुष्पक एक्सप्रेस को लखनऊ जंक्शन से ना चलाकर गोमती नगर स्टेशन से चलाए जाने की मांग उठ रही है ।गौरतलब है कि पहले भी लखनऊ मेल एवं पुष्पक एक्सप्रेस के स्टेशनों में बदलाव किया जा चुका है ।जहां पहले यह दोनों ट्रेनें चारबाग रेलवे स्टेशन से चलाई जाती थी ।वहीं इसके बाद इसे लखनऊ जंक्शन से चलाया जा रहीं है। हालांकि इस मांग पर अभी स्वीकृति एवं अमली जामा पहनाया जाना बाकी है लेकिन बीच-बीच में बार-बार यह मांग उठाई जा रही है। वहीँ गोमती नगर स्टेशन के विकास को देखते हुए संभावना यह भी है की आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर रेलवे मंडल द्वारा बड़ा फैसला लिया जा सकता है ।
गोमती नगर के जन कल्याण समिति ने उठाई मांग
गौरतलब है कि गोमती नगर के जन कल्याण समिति द्वारा बीच-बीच में गोमती नगर रेलवे स्टेशन से दिल्ली तथा मुंबई के लिए डायरेक्ट ट्रेन चलाने की मांग पहले भी उठाई जा चुकी है ।वही हाल में गोमती नगर स्टेशन से रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कामाख्या के लिए सीधी ट्रेन शुरू की है ,वही गोमती नगर स्टेशन का चौमुखी विकास हो रहा है एवं प्लेटफार्म क्षेत्र बना दिया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में लखनऊ मेल और पुष्पक एक्सप्रेस को गोमती नगर स्टेशन से चलाया जाए अगर ऐसा हुआ तो गोमती नगर में रहने वाले लोगों को चारबाग जाने की जरूरत नहीं होगी व डायरेक्ट गोमती नगर स्टेशन से मुंबई एवं दिल्ली के लिए यात्रा कर पाएंगे।
पुष्पक एक्सप्रेस एवं लखनऊ मेल का रूट

पुष्पक एक्सप्रेस 12533 की बात करें तो इस वीआईपी ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी द्वितीय व वाहनों को श्रेणी तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के साथ स्लीपर कोचे उपलब्ध है ।जहां या वर्तमान समय में 16 स्टॉपेज के साथ 24 घंटे 20 मिनट का सफर तय कर कर लखनऊ से मुंबई पहुंचती है। जहां यह ट्रेन 7:45 शाम में लखनऊ जंक्शन से निकलकर 1428 किलोमीटर की दूरी तय कर मुंबई पहुंचती है।
लखनऊ मेल गाड़ी संख्या 1229 की बात की जाए तो या ट्रेन लखनऊ से रात्रि के 10:00 बजे निकलकर 493 किलोमीटर का सफर तय कर सुबह 6:55 पर अपने गंतव्य दिल्ली पहुंचती है। वही यह दोनों ही ट्रेन है वीआईपी ट्रेनों में से मानी जाती है जो कि अपने समय से पहुंचने और चलने के लिए पहले ही नाम कमा चुकी है।
ऐसे में आपके अनुसार क्या लखनऊ मेल और पुष्पक एक्सप्रेस को लखनऊ जंक्शन की जगह गोमती नगर स्टेशन से चलाया जाना चाहिए आप अपनी राय हमें साझा कर सकते हैं।










Good