शादी में टूटा पलंग मिला तो कर दी पत्नी की हत्या, इंद्रानगर की सनसनीखेज घटना, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

0
1188
views
शादी में टूटा पलंग मिला तो कर दी पत्नी की हत्या, इंद्रानगर की सनसनीखेज घटना

इंदिरा नगर से बेहद हैरान करने वाली खबर आ रही है जहां इंदिरा नगर निवासी विनीत यादव ने दहेज में मिले टूटे पलंग को ना बदलवाने से नाराज होकर अपनी धर्मपत्नी की निर्ममता से गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या को छुपाने के लिए उन्होंने अपनी धर्मपत्नी का शव दो मंजलि इमारत से नीचे फेक दिया ।

हत्या को  खुदखुशी का रूप देने के लिए शातिर विनीत ने शव को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। शव को देखते ही वहां पर लोगों का जमावड़ा लगने लगा।  दूसरी ओर आरोपी पति विनीत मौके से फरार हो गया ।वहीं पुलिस टीम ने मुखबिर की मदद से दबिश डालकर विनीत को पकड़ा।

पीड़ित महिला के भाई मैं बयान की सच्चाई

गौरतलब है कि मृत महिला के भाई दिलीप ने विनीत यादव के बारे में पुलिस को बताया कि वह अक्सर दहेज के लिए उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे उनकी बहन को पीटा जाता था वही बार-बार विनीत अपनी पत्नी से कह रहे थे कि दहेज में उन्हें टूटा हुआ पलंग मिला है उसे बदल कर लाओ । इसके साथ ही वह उन्हें दहेज़ के लिए परेशान करते थे ।

शशि यादव के भाई ने विनीत यादव को समझाने की कोशिश की उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह यह सब नहीं कर पाएंगे तो इन सब चीजों पर विनीत यादव शराब पीकर शशि यादव को मारते थे एवं प्रताड़ित करते थे। आपको बता दें की मृतक युवती का नाम शशि यादव था जो कि बाराबंकी निवासी थी एवं विनीत यादव इंद्रानगर में रहते थे वह एक सब्जी विक्रेता है।

इस टीम ने पकड़ा शातिर हत्यारे को

गौरतलब है की इंद्रानगर थाने के श्री रामफल प्रजापति , लखनऊ पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार पांडेय तथा महानगर थाने के मार्गदर्शन में इंद्रानगर टीम ने शातिर विनीत यादव को धर दबोचा । विनीत यादव सिटी काम्प्लेक्स मानस सिटी से भागने के फिराक में था लेकिन पुलिस ने उन्हें मुख़बिर के इशारे से अपने गिरफ्त में लिया । जीके उपरांत विनीत ने अपना गुनाह कुबूल लिया ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here