
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी ही अच्छी खबर आई। जहां सर्विलांस टीम ने जनता के खोए हुए कोई 51 मोबाइल फोन जिन की मार्केट में कीमत ₹13,10000 बताई जा रही है। उसे बरामद करके उनके स्वामियों को सुपुर्द किया। अपना फोन पाकर ना केवल लोगों ने सर्विलांस टीम को धन्यवाद दिया बल्कि उनका पुलिस एवं प्रशासन पर और भी अधिक विश्वास बढ़ गया हैं।
लखनऊ सर्विलांस टीम को किया गया सम्मानित
गौरतलब है कि पुलिस आयुक्त लखनऊ श्री डीके ठाकुर महोदय ने सर्विलांस सेल टीम को ₹25000 देकर पुरस्कृत किया।
गुमशुदगी के प्रार्थना पत्र पर तुरंत लिया गया एक्शन
गौरतलब है कि पुलिस आयुक्त लखनऊ श्री डीके ठाकुर के आदेशानुसार प्रदेश में खोए गए मोबाइल फोन के बरामद हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त श्री गोपाल कृष्ण चौधरी के सर्विलांस सेल कार्यालय में मोबाइल गुमशुदगी के काफी प्रार्थना पत्र आए थे जिन्हें सर्विलांस टीम ने सर्विलांस पर लगाकर गुमशुदा मोबाइल फोन को चिन्हित करके उन्हें बरामद किया गया। यह काफी मुश्किल था, जहाँ मोबाइल फ़ोन के लोकेशन भारत के काफी राज्यों से आने शुरू हो गए थे ।
सर्विलांस टीम की मेहनत एवं परिश्रम रंग लाई
आपको बता दें कि जब प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए उन्हें सर्विलांस पर लगाकर सर्विलांस सेल पुलिस उपायुक्त लखनऊ ने 51 गुमशुदा मोबाइल फोन को जप्त किया ।वहीं यह फोन रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी के साथ ही साथ बिहार,दिल्ली, पश्चिम बंगाल आदि जगहों बरामद किए गए। आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की फ़ोन कहाँ कहाँ चले गए थे ।
मोबाइल बरामद करने वाली सर्विलांस सेल पुलिस उपायुक्त टीम का विवरण यहां देखें
गौरतलब है कि सर्विलांस सेल पुलिस टीम में प्रिया जो कि कंप्यूटर ऑपरेटर है उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, वही सुनील कुमार सर्विलांस सेल पुलिस उपायुक्त, मनजीत सिंह सर्विलांस सेल पुलिस उपायुक्त तथा रविंद्र सिंह सर्विलांस सेल पुलिस उपायुक्त ने अहम भूमिका अदा की ।
लोगों के चेहरे पर खुशी लौटी
गौरतलब है जिन लोगों के मोबाइल फोन गुमशुदा हुए थे वहीं जब उन्हें अपने फोन को वापस लेने के लिए कार्यालय बुलाया गया तो उनके चेहरे पर एक अलग तरीके की खुशी विश्वास एवं पुलिस के प्रति अलग सम्मान देखी गई। ना केवल वह अपने मोबाइल को पाकर खुश थे वहीं उनका सम्मान सर्विलेंस टीम एवं लखनऊ पुलिस पर और बढ़ गया।









