लखनऊ में अगर आपने घर बनाने की सोच रहे हैं और आपको अच्छी क्वालिटी एवं अच्छे मूल्य पर बालू मौरंग गिट्टी आदि उठाने चाहिए तो खनिज विभाग द्वारा शुरू किए गए उत्तर प्रदेश में मिनरल मार्ट आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। जहाँ आप घर बैठे ऑनलाइन आर्डर कर के अपने घर के दरवाजे तक मौरंग, गिट्टी बालू आदि उप खनिज मंगवा सकते हैं ।
श्री डॉक्टर रौशन जैकब का बयान
राज्यों में उप खनिज सस्ते रेट के साथ अच्छी क्वालिटी का मिले यह निदेशक भूतत्व विभाग के डॉक्टर रौशन जैकब सुनिश्चित करना चाहते हैं। मौरंग, बालू , गिट्टी आदि राज्यों में सही रेट और अच्छे क्वालिटी का मिले यह डॉक्टर जैकब की प्राथमिकता है । आपको बता दें की हर राज्य में उप खनिजों के दाम बराबर होते हैं केवल यातायात की वजह से दामों में एक राज्य की तुलना में दूसरे राज्य में दामों का फर्क देखा जाता है ।
कैसे कर सकते हैं ऑर्डर

यूपी मिनरल मार्ट से बेहद सरल स्टेप्स में आप गिट्टी , मोरंग, बालू और उप खनिज मंगवा सकते हैं। जिसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा
उत्तरप्रदेश माइनिंग मार्ट वेबसाइट में फ्री में पंजीकरण करें ।
रजिस्ट्रेशन कराने के उपरांत दी गई सूची में से अपने लोकेशन के अनुसार प्राइस के आधार पर सप्लायर का चुनाव करें।
कितनी मात्रा में मोरंग गिट्टी बालू गाड़ी उठाने चाहिए उसकी मात्रा दर्ज करें उसके उपरांत इस दिन आप बॉर्डर चाहिए वह भी दर्ज करें।
सप्लाई को कंफर्म करने के उपरांत s.m.s. द्वारा आपको सूचित किया जाएग।
आर्डर प्लेस करने के बाद सप्लायर की लिस्ट में से जिस भी सप्लायर ने कंफर्म किया है आप ऑनलाइन पेमेंट करके या कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुनकर आपने आर्डर को कंफर्म कर सकते हैं।
इसके उपरांत आईडी जेनरेट होगी एवं सारे विवरण आप देख सकते हैं आप अपने आर्डर को ट्रैक भी कर सकते हैं।
यूपी मार्ट एक अच्छी पहल है जहाँ आप वेरीफाई किये हुए डीलर से सीधा संपर्क साध कर उप खनिजों को घर मंगवा सकते है । तो देर किस बात की आप भी करें आर्डर ।










