लखनऊ 5 अक्टूबर : इलेक्ट्रिक बस के राजधानी लखनऊ में आज आने के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक (Electrical Bus Lucknow) और सीएनजी बसों (CNG Bus) के रूट का निर्धारण पूर्ण रूप से कर लिया गया है । दोनों बसों के रूट चिन्हित कर तय कर लिए गए हैं। वही आपको बता दें कि अलग-अलग मार्गों पर इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी बसें राजधानी लखनऊ में चलेंगे।
इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों का किराया है समान
आपको बता दें कि नगर बस प्रशासन ने इलेक्ट्रिक बसें और सीएनजी बसों का किराया अभी सामान रखा है ।ऐसे में टकराव की स्थिति न पैदा हो इसलिए लंब एवं छोटी दूरी को चिन्हित कर दोनों का संचालन अलग-अलग कराया जाएगा।
प्रबंधक निदेशक नगर बस पल्लव बोस का बयान
पल्लव बोस के अनुसार दोनों बसें इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों का रूट को अलग-अलग चिन्हित कर निर्धारित किया गया है जिससे लखनऊ वासियों को पूर्ण रूप से हर रूट पर बस सेवाएं मिल सके एवं सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के आवागमन में कोई दिक्कत ना आए।
राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों के रूट

- रूट नंबर वन: इंटीग्रल यूनिवर्सिटी ,गुडंबा, टेढ़ी पुलिया, पॉलिटेक्निक, 1090, आलमबाग बस स्टेशन ,अवध हॉस्पिटल, दुबग्गा
२। रुट-2: विराज खंड, राम मनोहर, लोहिया अस्पताल ,बादशाह नगर, सिकंदराबाद ,चारबाग, आलमबाग ,पराग डेयरी अंबेडकर यूनिवर्सिटी
3.रूट 3: दुबग्गा, अवध हॉस्पिटल, ट्रांसपोर्ट नगर, अवध बस स्टेशन, शहीद पथ
4.रूट 4: दुबग्गा चौक, मेडिकल कॉलेज, डालीगंज पुल, हनुमान सेतु, निशातगंज ,अवध बस स्टेशन, चिनहट
5.रूट 5: दुबग्गा ,सीतापुर बाईपास का पुल, लखनऊ यूनिवर्सिटी ,निशातगंज ,एचएल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल
6.रूट 6: मड़ियावा इंजीनियरिंग कॉलेज, पुरनिया, कपूरथला, सिकंदराबाद, चारबाग स्टेशन, आलमबाग
7.रूट 7: दुबग्गा, डालीगंज क्रॉसिंग, इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालय न्यू केंपस
8.रूट 8: विराज खंड, हुसडिया चौराहा, पत्रकारपुरम, फन रिपब्लिक, बालू अड्डा ,जीपीओ ,टेढ़ी पुलिया ,आलमबाग
9 रूट 9: दुबग्गा अवध हॉस्पिटल चौराहा, चारबाग ,हजरतगंज, अर्जुनगंज, शहीद पथ ,अंबेडकर यूनिवर्सिटी
10.रूट 10: गुडंबा, गायत्री मंदिर, टेढ़ी पुलिया, विकास नगर ,महानगर ,बादशाह नगर, निशातगंज ,सिकंदराबाद छप्पन भोग चौराहा, तेलीबाग
लखनऊ में सीएनजी बसों के रूट

- राजाजीपुरम, चारबाग, निशातगंज, पॉलिटेक्निक, अवध बस स्टेशन बीबीडी
2.दुबग्गा चौक, मेडिकल कॉलेज, कैसरबाग
3.चारबाग से इंजीनियरिंग कॉलेज
4. चारबाग ,अवध हॉस्पिटल ,स्कूटर इंडिया
मार्ग 401 अवध हॉस्पिटल ,चारबाग, जीपीओ ,गोल मार्केट, गुडंबा
मार्ग 501 दरभंगा मेडिकल कॉलेज, कैसरबाग ,परिवर्तन चौक, आईटी चौराहा, पॉलिटेक्निक ,कामता न्यू बस स्टेशन, विराज खंड
मार्ग 502 चारबाग, डीपीओ, सिकंदराबाद, बादशाह नगर, पॉलिटेक्निक, अवध बस स्टेशन
मार्ग 601 दुबग्गा मेडिकल कॉलेज, कैसरबाग, चारबाग, अवध हॉस्पिटल
मार्ग 701 तेलीबाग, एसजीपीजीआई
मार्ग 801 बालागंज, दुबग्गा ,पॉलिटेक्निक, न्यू हाई कोर्ट, विराज खंड, गोमती नगर
मार्ग 901 चारबाग ,पासी किला ,बंगला बाजार , नहरिया, ओमेक्स सिटी ,बिजनौर मार्केट, सीआरपीएफ चौराहा, आजाद इंजीनियरिंग कॉलेज।










