लखनऊ 20 अगस्त : लखनऊ में विगत कुछ दिनों में समारोह का सिलसिला शुरू होगा गया है। जहाँ कल प्लेयर्स के सम्मान में समारोह आयोजित था वहीँ आज 20 अगस्त को न्यायधीशों के सम्मान में समरोह आयोजी किया गया । जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने न्यायधीशों के लिए आयोजित एक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया।
धर्मानतरण रैकेट में बड़ा खुलासा 10 लोगों को गिरफ्तार कर 6 लोगों के विरुद्ध चार्जशीट
Yesterday, we’ve filed a chargesheet against 6 accused in the case related to religious conversion racket that was busted by the UP ATS. We had arrested the 10 accused in this matter: Prashant Kumar, ADG Law & Order pic.twitter.com/kZqVTXKs6t
— ANI UP (@ANINewsUP) August 20, 2021
हाल में एटीएस द्वारा लखनऊ के दुबग्गा से पकड़े गए आरोपी के बयान पर देशव्यापी धर्मातरण रैकेट का खुलासा हुआ हुआ जिसके तहत। 6 लोगों के खिलाफ चार्ज शीट दायर किया गया है।
पूर्व उत्तरप्रदेश के मुख्या मंत्री कल्याण सिंह की स्तिथि नाजुक
कल्याण सींह की स्तिथि खराब हो गई है जहां SGPGI अस्पताल के निदेशक प्रोफेसर आर के धीमान ने जानकारी दी की कल्याणसिंह की स्तिथि नाजुक है। आपको बता दें कि कल्याण सिंह वेंटिलेटर के सहारे हैं और उनका डायलिसिस चल रहा है गौरतलब है कि पिछले 15 से 20 दिन से वेंटिलेटर पर हैं।
उत्तर प्रदेश से हटा रविवार का लॉकडाउन
रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को योगी सरकार ने सौगात देते हुए रविवार का लॉक डाउन हटा लिया है ।प्रदेश में कोरोना की बेहतर स्थिति को देखते हुए सप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त कर दी गई है ।वही टीम 9 से हुई बैठक में योगी सरकार ने यह निर्णय लिया। सभी शहरों जनपदों बाजार, उद्योगों कारखानों में कोविड-19 का पालन करते हुए सप्ताहिक बंद खत्म कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ब्रिटेन उचायुक्त एलेक्स एलिस ने की योगी आदित्यनाथ से भेंट
धन्यवाद @AlexWEllis जी। आपसे भेंट कर हार्दिक प्रसन्नता हुई।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से नए भारत का ‘नया उत्तर प्रदेश’ विकास की साझी यात्रा हेतु आपका स्वागत करता है।
आपका सहयोग, प्रदेश में विकास और भारत-यूके मैत्री संबंधों के नए युग का सूत्रपात करेगा। https://t.co/G7qKkYdWD6
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 20, 2021
ब्रिटेन उच्चायुक्त एलेक्स ने राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। व्यापार संबंधित कई विषयों पर चिंतन किया। एलेक्स के अनुसार वह लखनऊ आकार बेहद खुश हुए और साथ में ही उन्होंने यह भी कहा की हिंदी की टीचर लखनऊ है। इस मौके पर स्वतंत्र देव सिंह से भी एलेक्स ने मुलाकात की।










