गुलाबी ठंड ने दी लखनऊ में दस्तक, सुबह और रात शुरू हुआ ठंड का एहसास, जानिए कब प्रवेश करेगा ठंड

0
826
views
गुलाबी ठंड ने दी लखनऊ में दस्तक, सुबह रात शुरू हुआ ठंड का एहसास, जानिए कब प्रवेश करेगा ठंड

लखनऊ 12‌ अक्टूबर: अक्टूबर का पहला हफ्ता बीतने के साथ हम अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुके हैं जहां धीरे-धीरे गुलाबी ठंडक राजधानी लखनऊ में दस्तक देनी शुरू कर दी है ।इसका एहसास अब लोगों को सुबह और रात में महसूस हो रहा है ।रात में 12:00 गिरने के साथ ठंड महसूस की जा रही है। गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ में कई घरों में अब कूलर एसी बंद कर दिए हैं।

रात में कूलर व एसी बंद, सुबह हाफ टीशर्ट में लोग कर रहे हैं ठंडक का एहसास

गुलाबी ठंड ने दी लखनऊ में दस्तक, सुबह रात शुरू हुआ ठंड का एहसास, जानिए कब प्रवेश करेगा ठंड

राजधानी लखनऊ में सुबह में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों की बात की जाए तो कुछ दिन पहले जो लोग हाफ टीशर्ट पहनकर सुबह के जोगिंग वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते थे, अब उन्हें ठंडक महसूस होने लग गई है सुबह हल्की ठंड के साथ दिन में तेज धूप के कारण गर्मी भी हो रही है।

मौसम विभाग के विशेषज्ञ जेपी गुप्ता का बयान

गुलाबी ठंड ने दी लखनऊ में दस्तक, सुबह रात शुरू हुआ ठंड का एहसास, जानिए कब प्रवेश करेगा ठंड

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक श्री जेपी गुप्ता के अनुसार राजधानी लखनऊ में अब धीरे-धीरे ठंडक बढ़ती नजर आएगी । जहां महीने के आखिरी तक लोगों के हाफ स्वेटर निकलने शुरू हो जाएंगे। हवा में आद्रता के साथ ठंडा होने की संभावना है। मानसूनी हवा के कमजोर पड़ने के साथ ही तापमान में परिवर्तन देखा जा रहा है।

मौसम का मिजाज

गुलाबी ठंड ने दी लखनऊ में दस्तक, सुबह रात शुरू हुआ ठंड का एहसास, जानिए कब प्रवेश करेगा ठंड

राजधानी लखनऊ की बात की जाए तो औसतन न्यूनतम तापमान 24 डिग्री व अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। नवरात्र शुरू होने के साथ ही तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आनी शुरू हो गई है। रात के तापमान में 2 डिग्री की कमी आ रही है, जहां पिछले आंकड़ों के अनुसार पिछले 4 दिन में 26 डिग्री तक रहने वाला तापमान अब 24 डिग्री तक आ पहुंचा है।

राजधानी लखनऊ में शाम का सुबह हो रही है गुलाबी ठंडक

जा गुलाबी ठंडक शुरू होने के साथ ही बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की भी सलाह दी गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार आने वाले हफ्ते में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी वहीं तापमान में गिरावट होने के साथ ही ठंड बढ़ेगी वहीं अब बारिश की संभावना नहीं है।

ठंड ने दी दस्तक वायु प्रदूषण से बेहाल हो रही लखनऊ

गौरतलब है कि लखनऊ के बाहरी जगहों  क्षेत्रों से अक्टूबर के अंत तक पराली आदि जलाए जाते हैं, जिसकी वजह से वायु की गुणवत्ता काफी खराब हो जाती है ।वही तापमान में गिरावट के बाद यह कोहरे का स्वरूप ले लेता है, जिससे जनजीवन में अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here