लखनऊ में कोचिंग सेंटर खोलने की मिली अनुमति, इन नियमों के साथ खुलेंगे कोचिंग, जानें से पहले देख लें 

0
496
views
Permission given to open coaching center in Lucknow, coaching will open with these rules, see before knowing
pic-blog/examin
लखनऊ 12 अगस्त : उत्तरप्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया अब अपने समाप्ति की ओर है जहां अब राजधानी लखनऊ में वीकेंड लॉक डाउन में सरकार ने रियायत देते हुए शनिवार को सभी चीजें खोलने का निर्देश जारी कर दिया है। वहीं रविवार को केवल एक दिन लॉकडाउन रहेगा। वहीं अब राजधानी लखनऊ समेत यूपी में कोचिंग सेंटर खोलने के आदेश दे दिए हैं।

दिए गए निर्देश ( गाइडलाइन  )

Permission given to open coaching center in Lucknow, coaching will open with these rules, see before knowing
Pic credit: blog/examin
  1. कोचिंग सेंटर कंटेनमेंट जोन से बाहर होने चाहिए।
  2. रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन की वजह से कोचिंग को बंद रखना होगा।
  3. कोचिंग में हेल्प डेस्क बनाना अनिवार्य होगा।
  4. सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा क्लास में।
  5. मास्क का इस्तेमाल हर छात्र को करना होगा।
  6. सेनेटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य होगी।

नियमों के साथ कोचिंग होंगे शुरू

 

प्रमुख गृह सचिव अवनीश अवस्थी जी के अनुसार कोचिंग सेंटर गाइड लाइन का पालन करते हुए 14 अगस्त से खोले जाएंगे। जहां कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना सख्ती से करने के आदेश हैं।प्रदेश के घटते कोरोना केस को देखकर उठाया गया कदम ।प्रदेश में मामलों में कमी देखी गई है। इसलिए अब धीरे धीरे चीजों को फिर से खोलने की कवायत चलने लगी है। आपको बता दें कि 16 अगस्त से लखनऊ में 9 से 12 वीं क्लास फिर से खोले जा रहें हैं।प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के अनुसार अब सोमवार से शनिवार तक मतलब सप्ताह के कुल 6 दिन सामान्य रूप से जनता आवाजही कर सकते हैं। धीरे धीरे टीकाकरण की प्रक्रिया ज़ोर पकड़ रहे हैं । वहीँ उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने सर्वाधिक टीकाकरण और टेस्टिंग करवाने का गौरव भी हासिल कर लिया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here