Lucknow News: लखनऊ में मौसम हुआ सुहाना, इस दिन होगी तेज बारिश, यूपी के इन 5 जिलों में बाढ़ से मचा हाहाकार

0
1083
views
heavy rain in lucknow
Pic Credit: PTI

लखनऊ 12 अगस्त :  उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम ढका हुआ है। हालांकि छिटपुट बारिश हो रही है। लेकिन बारिश के तुरंत बाद उमस का अनुभव राजधानी लखनऊ के लोग कर रहे हैं। आज के तापमान की बात करें तो लखनऊ में आज का तापमान अधिकतम 37 व नियुन्तम 27 डिग्री रहा। वही इस हफ्ते बारिश होने के आसार कम दिखाई दे रहीं है ।

अगले हस्ते का मौसम अनुमान

rain in lucknow

मौसम विशेषज्ञ जेपी गुप्ता के अनुसार इस हफ्ते लखनऊ में आंशिक बारिश की संभावना है वहीं अगले हफ्ते बुधवार से तेज बारिश होगी और जलवे यूपी के कई जिले बाढ़ से ग्रसित हैं एवं आ तेज बारिश हो रही है वही लखनऊ में छिटपुट बारिश देखी गई है।

उत्तर प्रदेश के किन जिलों में हो रही है तेज बारिश

उत्तर प्रदेश के लगभग 20 जिले हैं जहां पर तेज बारिश के कारण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है
500 से अधिक गांव भारी बारिश की चपेट में आ गए हैं ।जिससे जानमाल के साथ मवेशियों की जानकारी खतरा बढ़ता जा रहा है। कई नदियां उफान पर हैं।उत्तर प्रदेश के बाढ़ ग्रसित जिलों की बात की जाए तो इसमें हमीरपुर, जालौन, चंदौली, औरैया, बांदा, इटावा, सीतापुर, गोरखपुर, प्रयागराज, बहराइच के क्षेत्र प्रमुख हैं।

ये नदियां उफान पर

भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं । जहां शारदा, गंगा, बेतवा ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है। लोग अब गांव छोड़ कर शहर की ओर जाने लगे हैं। वहीं योगी सरकार ने राहत कार्य के अंतर्गत कई कैंप के साथ अनाज व खाने पीने के लिए मदद को पहुंचाने के लिए 60 टीम गठित कर दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here