चारबाग रेलवे स्टेशन पर बेखौफ पटरी पर घूम रहे हैं लोग, बेखौफ प्लेटफॉर्म बदलने के लिए पटरी का ले रहे हैं सहारा

0
813
views
People are roaming fearlessly on the track at Charbagh railway station, fearlessly taking support of the track to change the platform
चारबाग रेलवे स्टेशन पर बेखौफ पटरी पर घूम रहे हैं लोग, बेखौफ प्लेटफॉर्म बदलने के लिए पटरी का ले रहे हैं सहारा, Lucknow news 24

लखनऊ 18 जनवरी: राजधानी लखनऊ की सबसे व्यस्तम रेलवे स्टेशन चारबाग रेलवे स्टेशन से हैरान करने वाली दृश्य सामने आया जहां लोग बेखौफ पटरी का सहारा लेकर एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक कुछ मिनट बचाने के लिए पटरी पर बेखौफ पार्क की भांति चलते पाए गए। जहां लोगों में महिलाए, बच्चे बुजुर्ग युवा सभी शामिल थे। मंजर डराने वाला था। जहां अभी भी अनहोनी का शिकार ये लोग हो सकते हैं।

ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाने के लिए अभियान शुरू

गैरतलब है की रेलवे हादसे से बचने के लिए लोगों को चारबाग को आरपीएफ की टीम हमेशा मुहिम चलती है और लोगों को फुटब्रिज से प्लेटफॉर्म पार करने की सलाह और प्रेरित करती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कानून को ताक में रखकर चंद मिनट बचाने के लिए प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए पटरी का सहारा ले रहे हैं। यह यकीनन आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। यही नहीं इस कारण आपको जुर्माने के साथ कारावास भी हो सकती है कारावास ।

गैरकानूनी है पटरी द्वारा प्लेटफॉर्म पार करना

People are roaming fearlessly on the track at Charbagh railway station, fearlessly taking support of the track to change the platform
चारबाग रेलवे स्टेशन पर बेखौफ पटरी पर घूम रहे हैं लोग, बेखौफ प्लेटफॉर्म बदलने के लिए पटरी का ले रहे हैं सहारा Picture Lucknow News 24

आपको बता दें की रेलवे अधिनियम-147 के  तहत पकड़े जाने पर आपको 6 महीने का कारावास के साथ हजार रुपए जुर्माना भी लगाया जा सकता है। देश भर में पटरी पार करते हुए काफी लोगों की मृत्यु हो जाती है। वहीं रेलवे ट्रैकमैन और रेलवे पुलिस द्वारा समय समय पर मुहिम चलकर लोगों को जागरूक करने का कार्य होता है। लेकिन कुछ लोगों के लापरवाही से दूसरे लोग भी पटरी का इस्तेमाल प्लेटफॉर्म बदलने में कर रह हैं जो की काफी जोखिम भरा है। यहीं नहीं चारबाग रेलवे स्टेशन पर यह भी देखा गया की पुरुषों ke साथ महिलाए और बच्चे की भी संख्या अधिक है जो ट्रैक पार कर रहें हैं।

कोहरा बन सकता है जानलेवा

राजधानी लखनऊ में ठंड  कोहरे का दौर जारी है जहां ठंड और कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है और ऐसे समय में थोड़े से समय बचाने के लिए ट्रैक पर चलकर प्लेटफॉर्म पर जाने की होड़ एक बड़े हादसे को जन्म दे सकता है। अतः यह भी निवेदन है की ट्रैक से प्लेटफार्म को ना बदले अतः फुटओवर ब्रिज का सहारा लेकर ही एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाये ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here