लखनऊ रेलवे स्टेशन पर अब कोई कुली नहीं ले पाएगें मनमाना किराया, शिकायत नंबर के साथ रेट लिस्ट हुई जारी

0
839
views
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर अब कोई कुली नहीं ले पाएगें मनमाना किराया, शिकायत नंबर के साथ रेट लिस्ट हुई जारी

लखनऊ 25 अक्टूबर : अक्सर यह देखा गया है की लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यात्री यह शिकायत करते हैं की उनसे स्टेशन पर सामना ढोने के लिए मनमाना किराया वसूला जा रहा है।  वहीं इस मामले पर कुली का भी अपना पक्ष है । इन सभी चीजों के बाद रेलवे विभाग ने लखनऊ में शिकायत नंबर भी जारी कर दिया है । जिससे की यात्री और कुली पक्ष में किराया को लेकर टकराव ना हो ।आगे बात करते हैं इस पूरे विषय पर और आशा करते हैं की इस लेख के बाद आपको आपके सभी प्रश्नों के उत्तर मिल जाएगें  ।

कुली का पक्ष

गौरतलब है की कुली के अनुसार सामान को उठाने के लिए जो रेट भारतीय रेलवे ने जारी की है, उसमें वेटिंग चार्ज भी दिए गए हैं। वो अक्सर यात्री को पता नहीं होता जिसकी वजह से उनकी ये शिकायत रहती है। दुसरा कारण यह भी की होता है की अगर कुली समान को एक प्लेटफॉर्म पर रखा और 30 में के उपरांत प्लेटफॉर्म नंबर में तब्दीली हो गई तो कुली उनसे अलग चार्ज की मांग करते हैं। जो की कुली के अनुसार जायज बात है।

यात्रियों की शिकायत

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर अब कोई कुली नहीं ले पाएगें मनमाना किराया, शिकायत नंबर के साथ रेट लिस्ट हुई जारी

यात्री का कहना यह है की अगर ट्रेन स्टेशन पर रुकती है और वहां से रेलवे स्टेशन के बाहर आना होता है ।तो उस वक्त कुली अधिक किराया मांग करते हैं। यात्रियों की यह बात जायज है। जहां मौका का फायदा उठाने की बात यात्रियों द्वारा उठाई गई है।

लखनऊ विभाग ने किया शिकायत नंबर जारी

लखनऊ मंडल ने कुली द्वारा अगर मनमाना किराया संबंधी शिकायत के लिए नंबर जारी कर दिया है। जिसके तहत अगर यात्री से मनमाना किराया कोई भी कुली वसूल करता है ,तो उसके खिलाफ यात्री शिकायत कर सकते हैं और इसके उपरांत सही पाए जाने पर कुली की विरुद्ध बड़ी कार्यवाही हो सकती है।

शिकायती नंबर

9794830973 9794834924

 

कुली की लखनऊ स्टेशन पर निर्धारित मजदूरी का विवरण

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर अब कोई कुली नहीं ले पाएगें मनमाना किराया, शिकायत नंबर के साथ रेट लिस्ट हुई जारी
कार्य  रुपये (20 min) रुपये (20 min के बाद 30 min तक 
40Kg तक का बोझ 35 35
2 सहायक (2 क्विंटल वजन तक) , 2 पहिया ठेले से  60 60
2 सहायक (2 क्विंटल से अधिक ), 4 पहिया ठेला से 90 90
व्हील चेयर, स्ट्रेचर से बीमार को ले जाना ( प्रति फेरा) 70 70
लखनऊ उत्तरी रेलवे से पूर्वोत्तर स्टेशन (40 Kg) वजन ले जाने के लिए 40 40
लखनऊ उतरी रेलवे से पूर्वोत्तर स्टेशन विकलांग को ले जाने के लिए 80 80

 

स्टेशन के अनुसार तय होते हैं कुली के भाड़े देखें रेलवे स्टेशन की श्रेणी

स्टेशन की केटेगरी : 40 Kg वजन 

स्टेशन श्रेणी रुपये
A-1 100
A 80
B 60
C 60
D 60
E 50

 

व्हील चेयर से बीमार को ले जाने के लिए

A-1 120
A 100
B 70
C 70
D 70
E 60

 

ट्राली से सामान ले जाने के लिए

स्टेशन श्रेणी किराया
A1 200
A 160
B 130
C 130
D 130
E 100

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here