खुशखबरी: लोहिया पार्क में रोजाना टिकट खरीदने से मुक्ति, सालाना और प्रतिमाह पास हुए उपलब्ध, इस श्रेणी के लोगों को निशुल्क मिलेगी प्रवेश

0
693
views
खुशखबरी: लोहिया पार्क में रोजाना टिकट खरीदने से मुक्ति, सालाना और प्रतिमाह पास हुए उपलब्ध, इस श्रेणी के लोगों को निशुल्क मिलेगी प्रवेश

लखनऊ 25 अक्टूबर: राजधानी वासियों के लिए बेहद अच्छी खबर आ रही है जहां पर अगर आप व्यायाम और जॉगिंग के लिए रोज शाम में लोहिया पार्क जाते हैं और रोजाना 10 रूपये टिकट का भुगतान करते हैं तो यह अच्छा मौका होगा जहां आप मानसिक और सालाना पास खरीदकर रोज रोज के टिकट खरीदने के झंझट से बच सकते हैं। हालांकि यह सुविधा काफी पहले से उपलब्ध है लेकिन आम लोगों को पता नहीं होने के कारण वह इस सुविधा का उपभोग नहीं कर पा रहें हैं। लेकिन हम आप तक उन सारी सुविधाओं की खबरों को लेकर आएंगे जिससे आपको मदद मिल सके।

सुबह 5 बजे प्रवेश है निःशुल्क

गौरतलब है की सुबह 5 बजे एंट्री को फ्री रखा गया है । जहां निशुल्क आप मॉर्निंग वॉक का आनंद लखनऊ के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पार्क में ले सकते हैं। यहां आपको बेहतरीन सुविधा के साथ साफ हवा में घूमने का अनुभव होगा। जहां ताज़ी हवा के साथ चिड़ियों की चहचहाहट आपके सुबह को और ताजगी से भर देगी।

इस श्रेणी के लोगों की प्रवेश निःशुल्क

अगर कोई भी पुरुष या स्त्री 60 वर्ष से ऊपर हैं तो उनकी एंट्री निशुल्क होगी । वहीं जो बच्चे जिनकी उम्र 12 वर्ष से कम हैं उनकी भी निःशुल्क एंट्री होगी। अगर कोई दिवांग्य हैं तो उसकी की प्रवेश निशुल्क होगी।

10 रूपये है प्रवेश शुल्क ( 6-8)

पार्क में एंट्री शुल्क 10 रूपये रखा गया है जिसको देने के बाद अब पार्क में प्रवेश कर सकते हैं । टिकेट लेने के बाद आप पार्क में रात्रि के 9 बजे तक घूम सकते हैं।

शाम के 8 बजे टिकट काउंटर हो जाते हैं बंद

खुशखबरी: लोहिया पार्क में रोजाना टिकट खरीदने से मुक्ति, सालाना और प्रतिमाह पास हुए उपलब्ध, इस श्रेणी के लोगों को निशुल्क मिलेगी प्रवेश

गैरतलब है की टिकट घर रात्रि के आठ बजे तक खुला रहता है इसके उपरांत टिकट घर बंद हो जाता है और शाम या कहे रात्रि के आठ बजे के उपरांत पार्क में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। वहीं आपको बता दें की जो लोग पार्क रात्रि 9 बजे तक खुला रहता है इसके उपरांत पार्क को बंद कर दिया जाता है।

मासिक और सालाना पास

आपको बता दें की आप लोहिया पार्क के वार्षिक और मासिक दोनों तरीकों से मेंबर बन सकते हैं। जिसके तहत आपको मासिक या फिर सालाना मेंबरशिप के लिए रकम चुकानी होगी। आपको बता दें की मासिक 100 रूपये या फिर सालाना 1000 रूपये देकर आप देकर मेंबरशिप ले सकते हैं।

लोहिया पार्क के 4 गेट में तीन में हैं टिकट काउंटर

गौरतलब है की लोहिया पार्क के कुल चार गेट हैं। गेट नंबर 1,2,3,4 जिसमें से तीन गेटों में टिकट काउंटर उपलब्ध है। पार्क में टिकट घर में कार्यरत अवधेश जी के अनुसार हजार से अधिक लोगों का आवागमन इस पार्क में होता है।

लोहिया पार्क में आने वाले हैं ये बदलाव

खुशखबरी: लोहिया पार्क में रोजाना टिकट खरीदने से मुक्ति, सालाना और प्रतिमाह पास हुए उपलब्ध, इस श्रेणी के लोगों को निशुल्क मिलेगी प्रवेश

आपको बता दें की लोहिया पार्क में बड़े बदलाव होने वाले हैं जिसके तहत पार्क का सौंदर्यकरण के साथ साथ नवीनीकरण भी किए जानें हैं। जिसके तहत पार्क में फाउंटेन , रनिंग के लिए मैट, सीसीटीवी कैमरा, लाइटिंग और ओपन जिम की जल्द ही शुरुवात होनी है। जिसके तहत 2 करोड़ की राशि भी आवंटित कर दी गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here