
लखनऊ :योगी सरकार ने हाल में ही केरल और अन्य राज्यों में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए टीम 9 के साथ समीक्षा बैठक की जहां कोरोना केस के बारे में बात की गई और इससे निपटने के लिए योजना बनाई गई। वहीं एक और बैठक का सिलसिला जारी है वहीं राजधानी के समिट बिल्डिंग में पब रात्रि में 11 बजे से ऊपर तक चल रहा है जिसके वीडियो वायरल हो गई है।
सरकारी दिशानिर्देशों की उड़ रही है धज्जियां
उत्तर प्रदेश में सप्ताहिक लॉकडाउन खुलने के बाद सभी लोग बेखौफ घूमना शुरू कर दिया हैं। वहीं रात्रि के 10 से सुबह 6 बजे तक चलने वाली लॉक डाउन महज आदेश मात्र रह गया है जो की बड़ी चिंता का विषय है।गौरतलब है की योगी आदित्यनाथ जी ने पुलिस प्रशासन से साफ कहा की किसी भी हाल में लोगों से रात्रि लॉक डाउन का पालन करवाया जाए।
समिट में रात में चल रहीं है पार्टी
galat hai https://t.co/xecyOd52PO
— Lucknow News 24 (@lucknownews24) August 27, 2021
योगीनाथ समीक्षा बैठक में टीम-9 ने से वार्तालाप करते हुए कहा कि बाजार आदि भीड़ वाले स्थल में 10:00 बजे से पहले हूटर बजाकर लोगों को यह सूचित कर दिया जाए कि रात्रि का लॉकडाउन शुरू होने वाला है, जिससे सभी दुकान आदि के लोग समय से दुकान को बंद कर लें और लॉक डाउन का सही तरीके से पालन हो सके।
लखनऊ के सम्मिट बिल्डिंग में अधिकतम पब होने की वजह से देर रात चलती हैं पार्टी
योगी सरकार ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोग अनावश्यक 10:00 बजे के बाद रोड पर नाक में वही दुकान आदि सभी चीजें 10:00 बजे के बाद नहीं खुलने चाहिए वही समिट बिल्डिंग पर अक्सर यह देखा जा रहा है कि लोग रात के 10:00 बजे के बाद भी मौजूद हैं एवं होटल खुले हुए हैं।
इन तीन राज्यों में बढ़ रहा है खतरा
गौरतलब है की केरल, महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश में कुछ दिनों से कोरोना ग्राफ काफी ऊपर चला गया है . यह एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है। हालांकि प्रदेश में अभी स्तिथि सामान्य है लेकिन सजग तथा सचेत रहने की दरकार है ।वहीं पब आदि में आदेश का पालन नहीं करने से ग्राफ ऊपर की ओर जा सकता है।









