लखनऊ: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्लेयर को देगी 6 करोड़ की धन राशि, जानिए UP के कौन से प्लेयर्स हो रहे हैं शामिल

0
383
views
TOKYO OLYMPIC

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक में  शामिल हो रहे उत्तरप्रदेश के खिलाडियों को  ख़ुशख़बरी दी है। जहाँ उन्होंने यह ऐलान कर दिया की अगर कोई भी प्रदेश का प्लेयर स्वर्ण पदक जीतता है तो उस खिलाड़ी को उत्तर प्रदेश सरकार छह करोड़ रुपये की ईनाम राशि देगी।

गौरतलब है की योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तरप्रदेश के कुल 10 खिलाड़ियों की बात की जो  टोक्यो ओलंपिक में शिरकत करेंगे । योगी आदित्यनाथ जी ने यह साफ ऐलान किया की अगर कोई प्लेयर व्यक्तिगत स्पर्धा में जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक हासिल करता है तो उसको 6 करोड़ की धन राशि दी जायेगें ।वहीँ  टीम इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले  प्लेयर को तीन करोड़ की इनामी राशि प्रदान की जाएगी । यही नहीं योगी सरकार ने  प्रदेश के सभी प्लेयर्स  को 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देना का भी ऐलान कर दिया है, जिससे प्लेयर्स जोश से लबरेज़ हैं ।

 

 

योगी आदित्यनाथ जी ने  ऐलान तब किया जब वह अपने वाराणसी दौरे पर हैं। पत्रकारों  से रूबरू होने पर उन्होंने यह भी सन्देश दिया किया  ‘खूब खेलो, खूब बढ़ो’ मिशन के अंतर्गत खेल में उत्तर प्रदेश अव्वल रहे इसको देखते हुए उच्च कोटि की सुविधा देना का संकल्प योगी सरकार ने किया है ।

 

उत्तर प्रदेश के इस साल  टोक्यो ओलंपिक में सर्वाधिक  चार प्लेयर एथलेटिक्स से चुने गए हैं जिसमें  प्रियंका , सीमा पुनिया (चक्का फेंक), गोस्वामी (20 वॉक), शिवपाल सिंह (भाला फेंक) और अन्नू रानी (भाला फेंक) शामिल है।  ललित उपाध्याय को हॉकी टीम में जगह मिली है वहीँ और वंदना कटारिया महिला हॉकी टीम में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं । इनके अलवा प्रदेश के शूटिंग स्टार सौरभ चौधरी और मेराज खान टोक्यो ओलंपिक में जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं । बॉक्सर में टोक्यो ओलंपिक के लिए प्रदेश से सतीश कुमार और रोअर अरविंद सोलंकी का चयन किया गया है ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here