लखनऊ के चिनहट इलाके के सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है । जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी के लिए संगीन जुल्म को अंजाम दे दिया ।
मामला चिनहट का है जहाँ एक निःसंतान दम्पति समाज और अपने घरवालो के ताने से परेशांन होकर एक बड़ा कदम उठा लिया और बच्चे ना होने की स्थति में मासूम बचे को अगुवा कर लिया । 14 साल की शादी के बाद भी मुजरिम गोविंदा और उसकी पत्नी निःसंतान थी। डॉक्टरों के भी खूब चक्कर कटे लेकिन कोई भी सफलता हाथ ना लगी ।
संतान से वंचित होने की वजह से हसी के पात्र के साथ साथ रिश्तेदार और परिचित के भी ताने का शिकार होना पड़ा जिसकी वजह से आपस में ही परिवार के बीच मनमुटाव बढ़ने लगे । आलम यह रहा की गोविंदा की पत्नी उसको छोड़ कर चली गई ।ghar को टूटने से बचने के लिए अब गोविंद के मन में साजिश पनपने लगी ।
इंस्पेक्टर घनश्याम त्रिपाठी के अनुसार तिवारीगंज से सुधारा देवी के पुत्र लाजिम जो की तीन वर्ष का था उसे एक जुलाई को अगुवा कर लिया गया था उसके बाद माता पिता ने फिर दर्ज करवाई थी । पुलिस मुस्तैदी के साथ गहन छानबीन कर रही थी । किसान पथ पर दबिश के बाद गोविंदा यादव पुलिस ने पकड़ा इसके बाद उंसने कबूला की बच्चा उसके पास है ।पूछताछ में गोविंदा ने बच्चा अगुवा करने की बात भी काबुली । जिसके बाद पुलिस टीम एक्शन में आई और 3 साल के लाजिम को मुक्त करवाया ।
गोविंद ने बताया की तिवारीगंज में वह अपने भाई के घर घूमे आया हुआ था ।वहीँ बहार उनसे छोटे से बच्चे लाजिम को देखर तुरंत प्लान बना दिया और बच्चे को किसी बहाने से बहला के अपने साथ ले गया । घर पर आ कर उनसे अपनी पत्नी से बच्चे को गोद लेने की बात की । पुलिस के अनुसार गोविंद की पत्नी को यह पता भी नहीं था की उसका पति गोविंद किस तरह से बच्चे को अगवा कर के उसके पास लाया है । गोविंद की पत्नी को पुलिस ने बरी कर दिया वहीँ गोविंद को हिरासत में लिया गया ।










