लखनऊ 21 अगस्त: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके से मनचलों के अपराधिक मामले आए दिन बढ़ रहे हैं। जहां बीती रात चिनहट में लगभग 10:00 बजे मॉल से लौट रही बी फार्मा की छात्राओं के साथ कुछ बदमाशों ने छेड़खानी की वहीं रोड पर जमकर उत्पात मचाया । छेड़छाड़ का विरोध करने वाले कुछ सहपाठियों को दबंगों ने पीटा भी।
रात्रि 10 बजे का मामला जब शुरू हुई अभद्रता
गौरतलब है कि चिनहट इलाके में बी फार्मा की छात्र मॉल से लौट रही थी। वही हॉस्टल लौटते वक्त बी फार्मा की छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार कुछ दबंगों ने किया ।गौरतलब है कि छात्राओं को परेशान होते देख उनके दोस्त उनकी मदद को पहुंचे। इस पर दबंगों ने उन्हें दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। वही या घटना 15 मिनट तक बीच सड़क पर चलती रही। दबंगों के जाने के बाद छात्राओं ने देर न करते हुए चिनहट कोतवाली जाकर स्पेक्टर को सारी बात बताई एवं मुकदमा दर्ज कराया एडीसीपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं ।
बी फार्मा की स्टूडेंट का बयांन
गौरतलब है कि छात्राएं गोरखपुर निवासी हैं एवं बी फार्मा की पढ़ाई लखनऊ में कर रही है। वही महिलाएं छात्रावास में रहती हैं ।कुछ महिलाएं राखी का सामान खरीदने मॉल पहुंचे थी।वही रात में लौटते वक्त 10:00 बजे के करीब मटियारी निवासी विशाल ठाकुर अंशु ने उनका रास्ता रोका एवं उनके साथ अभद्रता करने की कोशिश की गौरतलब है कि युवतियों की मदद कर रहे छात्रों को भी आरोपियों ने जमकर पीटा । मामला यहां भी नहीं थमा आरोपी विशाल ठाकुर और अंशु ने कुछ और दोस्तों को बुलाकर पिटाई की।
आरोपी की तलाश में पुलिस
गौरतलब है कि आरोपी विशाल ठाकुर अंशु के अलावा उनके और 5 दोस्त मौके पर पहुंचे थे वहीं आरोपियों ने छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार के साथ मारपीट भी शुरू किया आरोपियों ने हेलमेट से महिला छात्राओं के दोस्तों को पीटा । छात्राएं और सहपाठी बचकर अस्पताल पहुंचे जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दी गई ।इसके बाद सारे छात्र छात्राएं चिनहट पहुंचे जहां उन्होंने मौके पर हुई सारी घटनाओं को इंस्पेक्टर के सामने बयान किया।
इस्पेक्टर ने आश्वासन दिया है कि सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, वही किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही चिनहट इलाके में एक महिला शिक्षिका के साथ अभद्रता की गई थी। वहीं हाईकोर्ट चिनहट रोड पर रात में दंपति के साथ भी कुछ दबंगों ने छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था। जिसमें दबंगों ने महिला का मोबाइल फोन तोड़ दिया ।










