लखनऊ 7 अगस्त : उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाना से बड़ी खबर सामने आई। जहां जीवन साथी डॉट कॉम जो की एक मैरिज रिलेटेड सर्च साइट है, उसमें फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिला से धोखे से शादी करने के बाद 16 लाख रूपय धोखाधड़ी करके लूटने वाला अभियुक्त अजीत मिश्र उम्र 40 वर्ष की आज गिरफ्तारी गोमती नगर से हुई है।
गोमती नगर विस्तार पुलिस के टीम को मिली कामयाबी
लखनऊ में मिशन नारी शक्ति सुरक्षा अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस श्री एस एम एम व सहायक पुलिस आयुक्त गोमती नगर, श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव तथा गोमती नगर विस्तार के थाना निरीक्षक श्री राजेश कुमार द्विवेदी ने वांछित अभियुक्त अजीत कुमार मिश्रा विजय कुमार मिश्रा को सेक्टर 5 चौराहा थाना गोमती नगर विस्तार से गिरफ्तार किया गिरफ्तार करने के बाद अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।
इस तरह जीवन साथी डॉट कॉम का सहारा लेकर किया धोखा
अभियुक्त अजीत कुमार द्वारा jeevansathi.com वेबसाइट पर सर्वप्रथम अपना अकाउंट खोला गया ।उस अकाउंट में उन्होंने झूठी सूचना देकर श्रीमती स्वाति शर्मा जो कि अनिल कुमार शर्मा की पुत्री हैं एवं ग्रीनवुड अपार्टमेंट गोमती नगर में रहती हैं उन्हें अप्प्रोच किया गया । इसके उपरांत उनसे छल पूर्वक शादी करने के बाद उन्होंने दहेज के साथ साथ झूठे मुकदमे से 1600000 रुपए धोखाधड़ी से हड़पने के बाद श्रीमती स्वाति शर्मा को छोड़ दिया। जिसके बाद श्रीमती स्वाति शर्मा ने केस दायर किया इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
शातिर अजीत
अजीत कुमार मिश्रा इतने शातिर थे कि वह जगह बदल बदल कर रह रहे थे । आधार कार्ड पर भी बार-बार एड्रेस चेंज कर रहे थे। पुलिस के अनुसार वह निरंतर आधार कार्ड में भी पता बदलाव कर रहा था।
इस डिजिटल जमाने में हमें बड़ी सावधानी से कदम उठाना चाहिए। हर चीज जांच के बाद ही शुरू करनी चाहिए ।










